Spiritual

Ayodhya Ram Mandir: किसने बसाई थी अयोध्या, कौन-थे यहां के पहले राजा?

Image credits: social media

राम मंदिर बनकर तैयार

अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार हो चुका है। 22 जनवरी 2024 को भव्य कार्यक्रम के दौरान यहां राम लला की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। अयोध्या में इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।

Image credits: Our own

जानें अयोध्या का महत्व

अयोध्या भगवान श्रीराम की जन्मस्थली के रूप में जानी जाती है। इसके अलावा भी इस शहर का खास महत्व अनेक ग्रंथों में बताया गया है। आगे जानिए अयोध्या से जुड़ी रोचक बातें…

Image credits: Our own

किसने बसाई थी अयोध्या?

पुराणों के अनुसार, अयोध्या नगरी राजा मनु ने बसाई थी। इन्हें धरती पर पहला इंसान भी कहते हैं। मनु के नाम पर ही हमारा नाम मनुष्य रखा गया। मनु ही अयोध्या के पहले राजा भी थे।

Image credits: Our own

स्वर्ग के समान थी अयोध्या

वेदों में भी अयोध्या का वर्णन मिलता है। इसके अनुसार, "अष्टचक्रा नवद्वारा देवानां पूरयोध्या"। इस श्लोक में अयोध्या की तुलना स्वर्ग से की गई है यानी इसका वैभव भी स्वर्ग के समान था।

Image credits: Our own

इतनी लंबी-चौड़ी थी अयोध्या

रामायण के अनुसार, मनु ने सरयू नदी के तट पर अयोध्या का निर्माण किया। तब इसकी लंबाई 144 किमी और चौड़ाई 36 किमी थी। मनु के बाद अयोध्या पर सूर्यवंशी राजाओं ने राज किया।

Image credits: social media

श्रीराम के बाण पर बसी है अयोध्या

स्कंद पुराण के अनुसार, अयोध्या नगरी भगवान श्रीराम के धनुष के अग्रभाग पर बसी हुई है। इसीलिए अयोध्या युद्ध में हमेशा अपराजेय रही। इसकी रक्षा स्वयं हनुमानजी करते हैं।

Image credits: Getty

त्रिदेवों का वास है अयोध्या में

अयोध्या में अ, य, ध को क्रमश: भगवान ब्रह्मा, विष्णु और शिव का सूचक माना जाता है। यानी इस नगरी में त्रिदेव वास करते हैं, इसलिए ये नगरी परम पवित्र और मोक्ष प्रदान करने वाली है।

Image credits: social media

सप्तपुरियों में से एक है अयोध्या

अयोध्या प्राचीन सप्तपुरियों में से एक है यानी वो 7 प्राचीन शहर, जो दुनिया में सबसे पहले बसे थे। अयोध्या के अलावा उज्जैन, काशी, मथुरा और पुरी भी सप्तपुरियों में शामिल है।

Image credits: social media