Spiritual

लड़की के चेहरे पर मूंछ के बाल देते हैं ये 5 खास संकेत

Image credits: adobe stock

किसने लिखी है समुद्र शास्त्र?

ज्योतिष शास्त्र में नेचर और फ्यूचर बताने वाले अनेक ग्रंथों की रचना की गई है। समुद्र शास्त्र भी इनमें से एक है। मान्यता है कि इस ग्रंथ की रचना भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय ने की है।

Image credits: adobe stock

लड़कियों के चेहरे पर मूंछ के बाल

समुद्र शास्त्र में उन लड़कियों के नेचर के बारे में भी बताया गया है, जिनके चेहरे पर मूंछ के बाल स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं। आगे जानिए इन लड़कियों के नेचर से जुड़ी खास बातें…

Image credits: adobe stock

उग्र होती हैं ऐसी लड़कियां

समुद्र शास्त्र के अनुसार, जिन लड़कियों या महिलाओं के चेहरे पर मूंछ के बाल साफ-साफ दिखाई देते हैं, उनका स्वभाव बहुत ही उग्र होता है। वे छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाती हैं।

Image credits: adobe stock

छोटी-छोटी बातों पर करती हैं विवाद

विवाह से पहले ऐसी लड़कियों का स्वभाव परिवार के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। ये अपने ही परिवार वालों से छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने को तैयार हो जाती हैं।

Image credits: adobe stock

पति से मनवाती है हर बात

विवाह के बाद ऐसी लड़कियां पूरे घर पर अपना हुक्म चलाती हैं और पति से भी अपनी हर बात मनवाती हैं। ये इतनी जिद्दी होती हैं कि पति को न चाहते हुए भी इनकी बात माननी पड़ती है।

Image credits: adobe stock

जा सकती है किसी भी हद तक

कभी-कभी ऐसी लड़कियों और महिलाओं का स्वभाव बहुत ही अधिक उग्र हो जाता है, जिसके कारण ये अच्छे-बुरे पर बिल्कुल विचार नहीं करतीं और किसी भी हद तक जा सकती हैं।

Image credits: adobe stock

कष्टमयी होती है जीवन

ऐसी महिलाओं का जीवन काफी कष्टमयी रहता है क्योंकि इनके स्वभाव के कारण लोग इनसे बात नहीं करते और दूरी बनाकर रखते हैं। इनके जीवन में धन का अभाव सदैव बना रहता है।

Image credits: adobe stock