Hindi

Sawan 2023: सावन में शिवजी को लगाएं इन 5 चीजों का भोग, फिर देखिए कमाल

Hindi

सावन के उपाय

सावन में यदि शिवजी को कुछ खास चीजों का भोग लगाया जाए तो आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है। साथ ही धन लाभ के योग भी बन सकते हैं। आगे जानिए कौन-से हैं ये 5 भोग…

Image credits: Getty
Hindi

पंचामृत का भोग लगाएं

सावन में शिवजी को पंचामृत का भोग भी विशेष रूप से लगाया जाता है। पंचामृत में दूध, दही, घी, शहद और शक्कर मिली होती है। इसके भोग से भी शिवजी की कृपा मिलती है।

Image credits: Getty
Hindi

भांग मिश्रित दूध का भोग लगाएं

सावन में शिवजी को गाय के दूध में भांग मिलाकर भोग लगाएं। दूध और भांग दोनों ही शिवजी को विशष रूप से प्रिय है। इससे शिवजी प्रसन्न होते हैं और भक्त की हर कामना पूरी करते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

मेवायुक्त दूध का भोग लगाएं

सावन में शिवजी को दूध चढ़ाने की परंपरा है। दूध में सूखे मेवे डालकर इसका भोग शिवजी को लगाना चाहिए। इससे धन लाभ के योग तो बनेंगे ही अन्य कामना भी पूरी हो सकती है।

Image credits: Getty
Hindi

हलवे का भोग लगाएं

शिवजी को हलवे का भोग भी लगा सकते हैं, लेकिन ये घर में शुद्धतापूर्वक बना होना चाहिए। महादेव को हलवे का भोग लगाने से आपकी हर तरह की समस्या दूर हो सकती है।

Image credits: Getty
Hindi

खीर का भोग लगाएं

सावन में शिवजी को गाय के दूध से बनी खीर का भोग भी लगा सकते हैं। चावल, शक्कर और दूध ये तीनों ही शुक्र ग्रह से संबंधित हैं, जो धन लाभ का योग बनाता है।

Image Credits: Getty