Shani Jayanti 2025: शनिदेव को क्यों चढ़ाते हैं काली चीजें?
Spiritual May 26 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:gemini
Hindi
कब है शनि जयंती 2025?
27 मई, मंगलवार को शनि जयंती है। इस दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा की जाती है। शनिदेव की पूजा में काली चीजों का उपयोग विशेष रूप से किया जाता है।
Image credits: gemini
Hindi
शनिदेव को किस रंग की चीजें चढ़ानी चाहिए।
शनिदेव को काले तिल, काली उड़द और काले कपड़े चढ़ाने की परंपरा है। मान्यता है कि काली चीजें चढ़ाने से शनिदेव जल्दी खुश होते हैं और अपने भक्तों की हर इच्छा पूरी करते हैं।
Image credits: gemini
Hindi
क्यों शनिदेव को चढ़ाते हैं काले रंग की चीजें?
शनिदेव को काली चीजें चढ़ाने के पीछे कईं धार्मिक मान्यताएं हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार, शनिदेव की त्वचा का रंग गहरा काला है, इसलिए इन्हें काली चीजें विशेष रूप से चढ़ाई जाती हैं।
Image credits: gemini
Hindi
नीले रंग की चीजें क्यों चढ़ाते हैं शनिदेव को?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि ग्रह का रंग गहरा नीला है, इसलिए इसे नीला ग्रह भी कहते हैं। इसलिए शनिदेव को काले के अलावा नीले रंग की चीजें भी विशेष रूप से चढ़ाई जाती हैं।
Image credits: gemini
Hindi
शनिदेव को लोहे की चीजें क्यों चढ़ाते हैं?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव को लोहे की चीजें भी विशेष रूप से चढ़ाई जाती हैं जैसे कील आदि। इसके पीछे की वजह है कि लोह धातु पर शनि का विशेष प्रभाव माना गया है।
Image credits: gemini
Hindi
शनिदेव को तेल क्यों चढ़ाते हैं?
शनिदेव को तेल चढ़ाने का कारण भी ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है। उसके अनुसार, तेल भी शनि से संबंधित है। इसलिए तेल चढ़ाने से शनिदेव बहुत प्रसन्न होते हैं।