शनिवार को शनिदेव को किन 5 चीजों का भोग लगाएं? नोट करें लिस्ट
Spiritual Feb 15 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:Our own
Hindi
शनिदेव को लगाएं इन चीजों का भोग?
शनिवार को शनिदेव को कुछ खास चीजों को भोग लगाना चाहिए, इससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और शनिदेव की कृपा भी हम पर बनी रहती है। जानें कौन-सी हैं ये 5 चीजें…
Image credits: Getty
Hindi
उड़द दाल की खिचड़ी
शनिवार को शनिदेव को उड़द दाल की खिचड़ी का भोग लगाएं। जो लोग शनिवार को व्रत करते हैं, उन्हें भी शाम को उड़द दाल की खिचड़ी खाकर ही व्रत पूर्ण करना चाहिए।
Image credits: Getty
Hindi
तिल से बनी चीजों का भोग लगाएं
शनिदेव की पूजा में तिल का उपयोग विशेष रूप से किया जाता है। तिल से बने पकवान जैसे गजक, रेवड़ी आदि का भोग शनिदेव को विशेष रूप से लगाना चाहिए।
Image credits: Getty
Hindi
मूंगफली से बनी चीजों का भोग लगाएं
प्रत्येक शनिवार को आप मूंगफली से बनी चीजों का भोग भी शनिदेव को लगा सकते हैं। इससे भी इनकी कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी और आप संकटों से बचे रहेंगे।
Image credits: Getty
Hindi
काले अंगूर का भोग लगाएं
शनिदेव की पूजा में काले रंग की चीजों का उपयोग विशेष रूप से होता है। प्रत्येक शनिवार को आप शनिदेव को काले अंगूर का भोग लगाएं। इस उपाय से आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
Image credits: Getty
Hindi
डार्क रंग की मिठाई का भोग लगाएं
अगर आप शनिदेव को मिठाई का भोग लगाना चाहते हैं तो चॉकलेटी या अन्य किसी डार्क रंग की मिठाई का उपयोग करें। इस उपाय से भी शनिदेव बहुत प्रसन्न होंगे।