Shukra Niti: किन 5 तरह की स्त्रियों पर न करें भरोसा? जानें वजह भी
Spiritual Nov 28 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
कैसी स्त्रियों से रहें बचकर?
शुक्र नीति में आचार्य शुक्राचार्य ने महिलाओं से संबंधित अनेक बातें बताई हैं। इसमें ये भी लिखा है कि किन 5 तरह की स्त्रियों पर भरोसा न करें। जानें कौन-सी हैं ये 5 तरह की स्त्रियां…
Image credits: Getty
Hindi
जो पुरुषों को देखती रहती हैं
कुछ स्त्रियों के नेत्र बहुत चंचल होते हैं या यूं कहें कि वे अक्सर पर पुरुषों को देखती रहती हैं। महिलाओं की ये आदत बहुत खराब मानी गई है। ऐसी स्त्रियों से सदैव बचकर रहना चाहिए।
Image credits: Getty
Hindi
वो जरूरत से ज्यादा बातें करती हो
कुछ स्त्रियां वाचाल होती हैं यानी जरूरत से बहुत ज्यादा बोलती हैं। बोलते समय ये स्त्री-पुरुष और अपने-पराए का भेद भी भूल जाती हैं। ऐसी महिलाओं पर भी भरोसा नहीं करना चाहिए।
Image credits: Getty
Hindi
जो दरवाजे पर खड़ी रहती है
कुछ महिलाओं की आदत होती है कि घर के दरवाजे या खिड़की पर खड़ी रहकर आने-जाने वालों को देखती रहती हैं। ऐसी स्त्री जल्दी ही अपने मार्ग से भटक जाती हैं। इनसे बचकर रहें।
Image credits: Getty
Hindi
लालची स्त्री से भी दूर रहें
स्त्रियों में लालच जन्म से ही रहता है, ऐसा अनेक ग्रंथों में लिखा है लेकिन जो महिला धन के लालच किसी के साथ कुछ भी करने के तैयार हो जाए, ऐसी महिला से बचकर रहने में ही भलाई है।
Image credits: Getty
Hindi
जो घर से ज्यादा देर बाहर रहे
जो महिला काम न होने पर भी बाहर घूमती रहती है, ऐसी स्त्री से भी बचकर रहने की सलाह शुक्राचार्य ने दी। ऐसी महिला अपना हित साधने के लिए किसी का भी अहित कर सकती है।