Spiritual

कब, कहां, कैसे होगा सूर्यग्रहण? एक क्लिक से जानें हर सवाल का जवाब

Image credits: Getty

जानें सूर्य ग्रहण से जुड़ी हर बात

अक्टूबर 2023 में साल का दूसरा सूर्यग्रहण होने जा रहा है। इसे लेकर सभी लोगों के मन में कईं प्रश्न हैं। आगे 8 प्वाइंट से जानिए सूर्यग्रहण से जुड़ी हर वो बात, जो आप जानना चाहते हैं…

Image credits: Getty

कब होगा सूर्यग्रहण? (Surya Grahan 2023 Date)

साल का दूसरा सूर्यग्रहण 14 अक्टूबर, शनिवार को होगा। वैज्ञानिक भाषा में इसे रिंग ऑफ फायर सूर्यग्रहण कहा जाएगा क्योंकि इस समय सूर्य एक गोल घेरे की तरह चमकता दिखाई देगा।

Image credits: Getty

क्या रहेगा सूर्यग्रहण का समय? (Surya Grahan 2023 Timing)

भारतीय समय के अनुसार ये सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर, शनिवार की रात 08.34 से शुरू होगा जो मध्य रात्रि 02.25 तक रहेगी। इस दिन आश्विन मास की अमावस्या तिथि रहेगी।

Image credits: Getty

क्या ये भारत में दिखाई देगा ये सूर्य ग्रहण?

14 अक्टूबर, शनिवार को होने वाला सूर्य ग्रहण भारत में कहीं भी नहीं दिखाई देगा। इसलिए यहां इसकी कोई भी धार्मिक मान्यता जैसे सूतक आदि मान्य नहीं होगा।

Image credits: Getty

कहां-कहां दिखेगा ये सूर्य ग्रहण?

14 अक्टूबर, शनिवार को होने वाला सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, अर्जेंटीना, पेरू, क्यूबा, कोलांबिया और ब्राजील आदि देशों में देखा जाएगा।

Image credits: Getty

किस राशि वालों पर होगा सूर्यग्रहण का असर?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये सूर्य ग्रहण कन्या राशि में होगा, इसलिए इस राशि के लोगों को काफी संभलकर रहना होगा। इनके साथ कोई अशुभ घटना हो सकती है।

Image credits: Getty

रिंग ऑफ फायर नाम क्यों? (Ring Of Fire Surya Grahan)

पृथ्वी से अधिक दूर होने से चंद्रमा ग्रहण के समय सूरज को पूरी तरह से नहीं ढक पाता, जिससे सूरज की रोशनी चांद के पीछे से एक रिंग जैसी दिखती है। इसे ही रिंग ऑफ फायर कहते हैं।

Image credits: Getty

कैसे देख सकते हैं ये सूर्य ग्रहण? (Kaise Dekhe Surya Grahan)

नासा की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा ये सूर्य ग्रहण आप Timeanddate.com की वेबसाइट पर भी सीधे देख सकते हैं। यहां इस ग्रहण की लाइवस्ट्रीमिंग की जाएगी।

Image credits: Getty

क्यों होता है सूर्य ग्रहण? (Why does solar eclipse occur?)

जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आता है तो पृथ्वी से सूर्य का प्रकाश वाला भाग दिखाई नहीं देता और चंद्रमा की परछाई नजर आने लगती है। इसी स्थिति को सूर्य ग्रहण कहते हैं।

Image credits: Getty