Spiritual

50 रुपए से भी कम कीमत के ये 5 पौधे चमका सकते हैं आपकी किस्मत

Image credits: Getty

पौधों से चमक सकती है किस्मत

वास्तु में कुछ विशेष पौधों के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में लगाने से गुड लक बढ़ता है। इनमें से कुछ पौधों की कीमत 50 रूपए से भी कम है। जानिए ऐसे ही 5 पौधों के बारे में…

Image credits: adobe stock

अपराजिता का पौधा भी होता है खास

ये पौधा भी काफी आसानी से मिल जाता है। इसमें नीले और सफेद मिश्रित रंग के फूल आते हैं, जिन्हें शिवजी पर विशेष रूप से चढ़ाया जाता है। इस पौधे को घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है।

Image credits: adobe stock

क्रासुला का पौधा भी होता है लकी

क्रासुला एक छोटा पौधा होता है। मान्यता है कि जिसके घर में ये पौधा होता है, उस पर कुबेर की कृपा बनी रहती है। इसकी कीमत भी काफी कम होती है। इसे ऑफिस या घर कहीं पर भी लगा सकते हैं।

Image credits: adobe stock

मनी प्लांट लाता है सुख-समृद्धि

मनी प्लांट का पौधा नर्सरी में आसानी से मिल जाता है। ये एक तरह की बेल है जो ऊपर की ओर चढ़ती है। कहते हैं कि जैसे-जैसे मनी प्लांट बड़ा होता है, वैसे-वैसे घर में सुख-समृद्धि आती है।

Image credits: adobe stock

शमी के पौधे से बढ़ता है गुड लक

शमी का पौधा भी आसानी से मिल जाता है। ये पौधा शनिदेव से संबंधित माना जाता है। इसे घर में लगाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और देखते ही देखते व्यक्ति के अच्छे दिन शुरू हो जाते हैं।

Image credits: adobe stock

तुलसी के पौधे से बढ़ती है पॉजिटिविटी

हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत ही पवित्र पौधा माना गया है। इसे घर में रखने और रोज पूजा करने से पॉजिटिविटी बनी रहती है। रोज शाम को तुलसी के पौधे के पास शुद्ध घी की दीपक लगाना चाहिए।

Image credits: adobe stock