Spiritual

किन 4 तरह के लोगों को रात में नींद नहीं आती? जानें कारण भी

Image credits: freepik

किसे नहीं आती रातों को नींद?

महात्मा विदुर महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक थे। उन्होंने अपनी नीति में बताया है कि किसी की रातों की नींद उड़ने के पीछे कौन से 4 कारण हो सकते हैं। जानें इन कारणों के बारे में…

Image credits: social media

विदुर नीति का श्लोक व अर्थ

अभियुक्तं बलवता दुर्बलं हीनसाधनम्।
ह्रतस्वं कामिनं चोरमाविशन्ति प्रजागराः।।
अर्थात- जिसकी बलवान से दुश्मनी हो, जिसका सब कुछ छीन गया हो, कामी और चोर इन चारों को रात में नींद नहीं आती।

Image credits: social media

जिसे किसी का भय हो

जब किसी की दुश्मनी बहुत ताकतवर व्यक्ति से हो जाती है तो उसकी नींद उड़ जाती है। उसे हर पल अपने शत्रु का भय सताता रहता है। उसका मन भी हमेशा अशांत ही रहता है।

Image credits: freepik

जिसका सब छिन गया हो

यदि किसी व्यक्ति का सब कुछ छिन गया हो जैसे धन, स्त्री, परिवार आदि। उसे रात में नींद नहीं आती। ऐसा इंसान हर समय अपनी छिनी हुई वस्तुओं को फिर से पाने के बारे में सोचता रहता है।

Image credits: freepik

जिसके मन में काम भावना हो

अगर किसी व्यक्ति के मन में काम यानी सेक्स की इच्छा हो तो उसे भी रात में नींद नहीं आती है। कामभावना से मन अशांत हो जाता है और अंशात मन से कोई भी मनुष्य सो नहीं पाता।

Image credits: adobe stock

चोर भी रात को जागते हैं

जो व्यक्ति दूसरों का धन चुराकर अपना जीवन यापन करता है, वह भी रात को नहीं सोता। उसके मन में रात को चोरी करने की भावना प्रबल रहती है जो उसे सोने नहीं देती।

Image credits: freepik