Hindi

Dhanteras 2024: गुड लक के लिए धनतेरस पर राशि अनुसार क्या खरीदें?

Hindi

कब है धनतेरस 2024?

29 अक्टूबर, मंगलवार को धनतेरस है। ये दिन खरीदी के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन राशि अनुसार खरीदी करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। जानें धनतेरस पर राशि अनुसार क्या खरीदें…

Image credits: adobe stock
Hindi

मेष राशि

इस राशि के लोग धनतेरस पर चांदी की कोई भी वस्तु खरीदें तो इनके लिए शुभ रहेगा। इसके अलावा ये घरेलू सामान जैसे फर्नीचर और इलेक्ट्रानिक सामान भी खरीद सकते हैं।

Image credits: freepik
Hindi

वृष राशि

इस राशि के लोग धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषण खरीद भी सकते हैं और इन्वेस्टमेंट भी कर सकते हैं। सौंदर्य प्रसाधन जैसे कास्मेटिक्स और कपड़े खरीदना भी शुभ रहेगा।

Image credits: freepik
Hindi

मिथुन राशि

इस राशि के लोग लकड़ी से बना फर्नीचर और घरेलू सामान इस दिन खरीद सकते हैं। तांबे और पीतल के बर्तन खरीदना भी इनके लिए शुभ फल देने वाला रहेगा।

Image credits: freepik
Hindi

कर्क राशि

इस राशि के लोगों के लिए प्रॉपर्टी खरीदना और इन्वेस्टमेंट करना शुभ रहेगा। ये लोग लिक्विड चीजों में भी निवेश करें तो इससे इन्हें जल्दी ही लाभ हो सकता है।

Image credits: freepik
Hindi

सिंह राशि

धनतेरस पर इस राशि के तांबे के बर्तन खरीदें तो इनके लिए शुभ रहेगा। साथ ही इलेक्ट्रानिक आइटम जैसे टीवी, फ्रीज आदि चीजें खरीदने से भी इनके भाग्य में वृद्धि होगी।

Image credits: freepik
Hindi

कन्या राशि

इस राशि के लोग धनतेरस पर कांसे के बर्तन और कॉस्मेटिक्स व कपड़े आदि खरीद सकते हैं। दो या चार पहिया वाहन भी ये लोग इस दिन खरीद सकते हैं।

Image credits: freepik
Hindi

तुला राशि

धनतेरस पर इस राशि के लोग इलेक्ट्रानिक चीजें और सोने-चांदी के आभूषण खरीद सकते हैं। इससे माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की कृपा इनके ऊपर बनी रहेगी।

Image credits: freepik
Hindi

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों को धनतेरस पर तांबे के बर्तन खरीदना चाहिए। इस दिन अचल संपत्ति जैसे फ्लैट, प्लॉट या मकान खरीदना या निवेश करना भी इनके लिए फायदेमंद रहेगा।

Image credits: freepik
Hindi

धनु राशि

धनतेरस पर इस राशि के लोग सोने की चीजें खरीदें तो शुभ रहेगा। साथ ही पीले चीजें जैसे हल्दी, केसर, पीले वस्त्र आदि खरीदने से भी इनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

Image credits: freepik
Hindi

मकर राशि

इस राशि के लोग धनतेरस पर लोहे का फर्नीचर खरीद सकते हैं और इनमें इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। वाहन आदि खरीदना भी इनके लिए शुभ फल देने वाला रहेगा।

Image credits: freepik
Hindi

कुंभ राशि

इस राशि के लोग धनतेरस पर तेल में इन्वेस्टमेंट करें तो इनके लिए फायदेमंद हो सकता है। साथ ही तांबे और पीतल के बर्तन की खरीदारी भी कर सकते हैं।

Image credits: freepik
Hindi

मीन राशि

धनतेरस पर इस राशि के लोग हल्दी, केसर, धार्मिक पुस्तकों के साथ-साथ सोने की ज्वैलरी भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा पूजा में उपयोग आने वाली वस्तुएं खरीदना भी शुभ रहेगा।

Image Credits: freepik