Hindi

Diwali 2024: दिवाली पर कितने दीपक जलाना चाहिए, 11 या 21?

Hindi

कब है दीपावली 2024?

इस बार दीपावली पर्व 31 अक्टूबर, रविवार को मनाया जाएगा। दीपावली की शाम को लक्ष्मी पूजा के दौरान दीपक भी जलाए जाते हैं। लक्ष्मी पूजा में कितने दीपक जलाएं, जानें इनकी संख्या?

Image credits: Getty
Hindi

इसलिए जलाते हैं दीपक

मान्यता के अनुसार, त्रेतायुग में जब भगवान श्रीराम रावण का वध कर अयोध्या लौटे तो लोगों ने दीपक जलाकर उनका स्वागत किया। तभी से दीपावली पर दीपक जलाने की परंपरा है।

Image credits: Getty
Hindi

कितने दीपक जलाएं?

दीपावली की शाम को लक्ष्मी पूजा में अनेक दीपक जलाते हैं। इन दीपकों को घर के अलग-अलग स्थानों पर रखा जाता है। लक्ष्मी पूजा में कितने दीपक जलाएं, ये किस ग्रंथ में नहीं बताया गया है।

Image credits: Getty
Hindi

विषम होनी चाहिए दीपकों की संख्या

विद्वानों के अनुसार, लक्ष्मी पूजा में दीपकों की संख्या 11, 21, 31 या 51 यानी विषम होनी चाहिए। अगर आप इतने दीपक न जला पाएं तो कम से कम 5 दीपक तो जरूर जलाएं।

Image credits: Getty
Hindi

इस बात का रखें ध्यान

दीपक कभी भी 10, 20 या 30 की संख्या में न जलाएं क्योंकि इनकी पीछे का अंक शून्य होता है जो की अपूर्णता को प्रदर्शित करता है। सनातन धर्म में शून्य को शुभ अंक नहीं माना जाता।

Image credits: Getty
Hindi

शकुन होता है अंक 1

हिंदू धर्म में अंक 1 को शकुन के रूप में देखा जाता है, इसलिए किसी को भी उपहार देते समय 51 या 101 रुपए दिए जाते हैं। वही बात लक्ष्मी पूजा में दीपकों पर भी लागू होती है।

Image Credits: Getty