Hindi

20 या 21 अक्टूबर, कब है करवा चौथ 2024? आज ही नोट करें सही डेट

Hindi

कब है करवा चौथ 2024?

करवा चौथ महिलाओं के सबसे प्रिय त्योहारों में से एक है। ये पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। जानें साल 2024 में ये पर्व कब मनाया जाएगा…

Image credits: Getty
Hindi

कब से कब तक रहेगी चतुर्थी तिथि?

पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि इस बार 20 अक्टूबर, रविवार की सुबह 06:46 से शुरू होगी, जो अगले दिन तड़के 21 अक्टूबर की सुबह 04:17 तक रहेगी।

Image credits: Getty
Hindi

कब उदय होगा चंद्रमा?

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, करवा चौथ व्रत चंद्रमा की उदया तिथि को देखकर किया जाता है। कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि का चंद्रमा 20 अक्टूबर को उदय होगा।

Image credits: Getty
Hindi

ये है करवा चौथ की सही डेट

ज्योतिषाचार्य पं. द्विवेदी के अनुसार, 20 अक्टूबर, रविवार की शाम की चतुर्थी तिथि के संयोग में चंद्रमा उदय होगा, इसलिए इसी दिन करवा चौथ का व्रत-पूजन आदि कार्य किए जाएंगे।

Image credits: Getty
Hindi

क्यों करते हैं करवा चौथ व्रत?

धर्म ग्रंथों के अनुसार, विवाहित महिलाएं यदि करवा चौथ पर व्रत रखें और शाम को चंद्रमा उदय होने पर पूजन करे तो इससे उनके पति का उम्र बढ़ती है और घर में खुशहाली रहती है।

Image credits: Getty
Hindi

महिलाएं करती हैं निर्जला उपवास

करवा चौथ का व्रत बहुत ही कठिन माना जाता है। इस दिन महिलाएं दिन भर कुछ भी खाती-पीती नहीं है, शाम को चंद्रमा उदय होने पर वे पहले पूजा करती हैं इसे बाद भी भोजन करती हैं।

Image Credits: Getty