Hindi

कब होगा साल 2024 का अंतिम सूर्यग्रहण? जानें डेट-टाइम और सूतक की डिटेल

Hindi

सूर्य ग्रहण 2024 डिटेल

साल 2024 का अंतिम सूर्यग्रहण अक्टूबर में होगा। इसे लेकर लोगों के मन में कईं प्रश्न हैं जैसे ग्रहण की डेट, समय और सूतक आदि के बारे में। आगे जानिए सूर्य ग्रहण की पूरी डिटेल…

Image credits: Getty
Hindi

कब होगा सूर्य ग्रहण 2024?

ज्योतिषियों के अनुसार, साल 2024 का अंतिम सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर, बुधवार को होगा। इस दिन श्राद्ध पक्ष की अमावस्या तिथि रहेगी। श्राद्ध पक्ष में सूर्यग्रहण का संयोग बहुत कम बनता है।

Image credits: Getty
Hindi

क्या रहेगा सूर्यग्रहण का समय?

भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर, बुधवार की रात 09 बजकर 13 मिनिट से शुरू होगा, जो रात 03 बजकर 17 मिनिट तक रहेगा। इसका कुल समय 6 घंटे 4 मिनिट का रहेगा।

Image credits: Getty
Hindi

क्या भारत में दिखाई देगा ये सूर्य ग्रहण?

2 अक्टूबर, बुधवार को होने वाल सूर्य ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा। ये ग्रहण दक्षिणी प्रशांत महासागर, अर्जेंटीना, दक्षिणी अटलांटिक आदि कईं देशों में दिखाई देगा।

Image credits: Getty
Hindi

जानें सूतक का समय

चूंकि ये ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए यहां इसके सूतक आदि नियम नहीं माने जाएंगे। जिन देशों में ये ग्रहण दिखाई देगा, वहां इसका सूतक 12 घंटे पहले से शुरू हो जाएगा।

Image credits: Getty
Hindi

कैसा दिखाई देगा सूर्य?

वैज्ञानिकों के अनुसार, ग्रहण के दौरान सूर्य चमकते हुए कंगन की तरह दिखाई देगा, इसलिए इसे कंकणाकृति सूर्य ग्रहण कहा जाएगा। वैज्ञानिक भाषा में इसे रिंग ऑफ फायर कहते हैं।

Image Credits: Getty