Cricket

वेंकटेश ने जड़ा पहला शतक, 15 साल बाद KKR प्लेयर की सेंचुरी

आईपीएल के 16वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के वेंकटेश अय्यर ने सीजन की दूसरी सेंचुरी जड़ी है। कोलकाता के किसी खिलाड़ी ने 15 साल बाद यह कारनामा किया है।

Image credits: insta

वेंकटेश ने जड़े 6 चौके 9 छक्के

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वेंकटेश अय्यर ने शानदार 104 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 9 छक्के और 6 चौके निकले।

Image credits: PTI

49 गेंद पर लगाया पहला शतक

वेंकटेश अय्यर ने आईपीएल करियर का पहला शतक सिर्फ 49 रनों पर जड़ दिया है। उन्होंने कुल 51 गेंदों पर 104 रन बनाए हैं। वेंकटेश की सबसे तेज पारी रही।

Image credits: PTI

200 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन

वेंकटेश अय्यर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। यह उनका सीजन में पहला शतक है। इससे पहले वेंकटेश ने एक हाफ सेंचुरी जड़ी थी।

Image credits: insta

15 साल बाद किया यह कारनामा

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों की बात करें तो बैंडन मैकुलम ने 2008 में टीम के लिए शतक जड़ा था। इसके 15 साल के बाद वेंकटेश ने केकेआर के लिए शतक लगाया है।

Image credits: insta

लखखड़ाते हुए जड़ी शानदार सेंचुरी

वेंकटेश अय्यर जिस वक्त बैटिंग कर रहे थे तो उनके पैरों में तकलीफ थी और वे लड़खड़ा रहे थे। शतक बनाने के बाद उनकी पीड़ा साफ देखी गई। उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर दर्शकों का अभिवादन किया।

Image credits: insta

कोलकाता ने बनाए 185 रन

आईपीएल 2023 का 22वां मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुआ। इस मैच में वेंकटेश के शतक के दम पर केकेआर ने मुंबई को 186 रनों का टार्गेट दिया।

Image credits: insta

मुंबई इंडियंस के खिलाफ 10वां शतक

आईपीएल के इतिहास में किसी भी टीम के खिलाड़ी की तरफ से मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह 10वां शतक है। 2022 में एमआई के खिलाफ कुल 3 शतक लगे थे।

Image credits: insta

स्कूप करते हुए हो गए घायल

वेंकटेश अय्यर ने पारी के दौरान स्कूप करने की कोशिश की और उसी दौरान उन्हें तकलीफ हुई। लेकिन वे मैदान पर डटे रहे और शतक लगाने के बाद ही वापस लौटे।

Image credits: insta

आईपीएल करियर पर संशय

आईपीएल 2023 की शुरूआत के दौरान यह कहा जा रहा था कि वेंकटेश अय्यर का यह अंतिम लीग हो सकता है। लेकिन शतक जड़कर वेंकटेश ने अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है।

Image credits: insta