Hindi

नीरज चोपड़ा की डाइट: गोल्डन थ्रो के पीछे का सीक्रेट

Hindi

आज मैदान पर उतरेंगे नीरज चोपड़ा

भारतीय जैवलिन थ्रोअर और टोक्यो ओलंपिक 2020 के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा आज यानी कि 6 अगस्त को पेरिस ओलंपिक 2024 में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

Image credits: Instagram
Hindi

नीरज चोपड़ा रच सकते हैं इतिहास

अगर पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल जीतते हैं तो ओलंपिक के इतिहास में दो गोल्ड मेडल जीतने वाले वह पहले भारतीय एथलीट भी बन जाएंगे।

Image credits: Instagram
Hindi

फिटनेस फ्रीक है गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा

नीरज चोपड़ा अपनी फिटनेस को लेकर बहुत कॉन्शियस रहते हैं। उनकी फ्लैक्सिबिलिटी का जवाब नहीं है और उनकी स्पीड भी कमाल की है।

Image credits: Instagram
Hindi

नीरज चोपड़ा का डाइट प्लान

हरियाणा के छोटे से गांव से आने वाले नीरज चोपड़ा कोई फैंसी डाइट नहीं लेते हैं। वह साधारण घर का खाना खाते हैं और बॉडी फैट को केवल 10 से 15% के बीच मेंटेन रखते हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

नीरज चोपड़ा का ब्रेकफास्ट

नीरज के दिन की शुरुआत 1 गिलास जूस या नारियल पानी से होती है। वह 3-4 अंडे का सफेद हिस्सा और दो व्होल व्हीट ब्रेड, 1 कटोरी दलिया और फल लेते हैं। उन्हें आमलेट खाना बहुत पसंद है।

Image credits: Instagram
Hindi

नीरज चोपड़ा का लंच

लंच में नीरज चोपड़ा को दही, चावल और दाल खाना पसंद है। इसके अलावा वह ग्रिल्ड चिकन और सलाद भी लंच में लेते हैं। ट्रेनिंग सेशन और जिम के साथ वह ड्राई फ्रूट्स और फ्रेश जूस लेते हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

नीरज चोपड़ा का डिनर प्लान

नीरज चोपड़ा डिनर में ज्यादातर सूप पीना पसंद करते हैं। इसके अलावा बॉयल वेजिटेबल्स और फल भी डिनर में शामिल करते हैं। वह अपना डिनर बहुत लाइट करते हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

चीट डे पर खाते हैं ये चीजें

नीरज चोपड़ा को चूरमा रोटी खाना बहुत पसंद है। इसके अलावा वह चीट डे पर पानी पूरी भी खाते हैं और उन्हें मिठाइयों में गुलाब जामुन और आइसक्रीम भी बहुत पसंद हैं।

Image Credits: Instagram