Hindi

पेरिस ओलंपिक 2024: कौन हैं हरमनप्रीत सिंह?, भारत को दिलाया कांस्य

Hindi

स्पेन के खिलाफ मैच में हरमनप्रीत ने किए दो गोल

पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में भारत ने पुरुष हॉकी में कांस्य पदक जीता है। भारत ने स्पेन को 2-1 से हराया। दोनों गोल हरमनप्रीत सिंह ने किए।

Image credits: Getty
Hindi

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हैं हरमनप्रीत सिंह

हरमनप्रीत सिंह भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हैं। उनका जन्म 6 जनवरी 1996 को पंजाब के अमृतसर के एक किसान परिवार में हुआ था।

Image credits: Getty
Hindi

हरमनप्रीत ने 2014 में जूनियर नेशनल टीम में किया था डेब्यू

हरमनप्रीत को 2014 में जूनियर नेशनल टीम में जगह मिली थी। उन्होंने 2015 में जापान के खिलाफ सीनियर नेशलन टीम में डेब्यू किया था।

Image credits: Getty
Hindi

पेनल्टी कॉर्नर एक्सपर्ट हैं हरमनप्रीत

हरमनप्रीत डिफेंडर के रूप में खेलते हैं। उनका मुख्य काम विरोधी टीम को गोल करने से रोकना है। वह पेनल्टी कॉर्नर एक्सपर्ट हैं।

Image credits: Getty
Hindi

हरमनप्रीत को मिला है प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड

हरमनप्रीत को 2020-21 और 2021-22 के लिए FIH प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड्स में पुरुष प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया था।

Image credits: Getty
Hindi

हरमनप्रीत ने रियो में खेला था पहला ओलंपिक मैच

हरमनप्रीत ने 2016 में ब्राजील के रियो में पहला ओलंपिक मैच खेला था। वह टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।

Image credits: Getty
Hindi

हरमनप्रीत ने एशियन गेम्स में दिलाया था गोल्ड मेडल

हरमनप्रीत ने भारत को 2023 एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक और 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने में मदद की।

Image credits: Getty
Hindi

जनवरी 2023 से भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हैं हरमनप्रीत

हरमनप्रीत जनवरी 2023 से भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हैं। उन्हें हॉकी विश्व कप के लिए कप्तानी मिली थी।

Image Credits: Getty