Hindi

Delhi CM: 30 साल पहले ऐसी दिखती थीं रेखा गुप्ता, पहचानना भी मुश्किल

Hindi

अलका लांबा ने शेयर की रेखा गुप्ता की पुरानी तस्वीर

रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बन गई हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता अलका लांबा ने एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें रेखा गुप्ता उनके साथ दिख रही हैं।

Image credits: Facebook
Hindi

अलका लांबा ने शेयर की रेखा गुप्ता की छात्र राजनीति की PHOTO

रेखा गुप्ता और अलका लांबा ने जो फोटो शेयर की वो 30 साल पहले यानी 1995 की है। तस्वीर में अलका और रेखा गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के पदों की शपथ लेते नजर आ रही हैं।

Image credits: Facebook
Hindi

अलका लांबा ने दी रेखा गुप्ता को बधाई

अपनी पोस्ट के जरिए अलका लांबा ने न सिर्फ अपनी छात्र राजनीति के दिनों को याद किया, बल्कि दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता को बधाइयां भी दी हैं।

Image credits: social media
Hindi

1995 में ABVP से महासचिव चुनी गई थीं रेखा गुप्ता

1995 में अलका लांबा ने NSUI से दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी। वहीं, रेखा गुप्ता ABVP से महासचिव चुनी गई थीं।

Image credits: social media
Hindi

30 साल पहले छात्र राजनीति में पहचान बना रही थीं रेखा गुप्ता

ये वो दौर था, जब रेखा गुप्ता युवा नेता के तौर पर छात्र राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बना रही थीं। तब किसी ने सोचा भी न होगा कि 30 साल बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की कमान संभालेंगी।

Image credits: social media
Hindi

रेखा गुप्ता ने AAP प्रत्याशी वंदना कुमारी को हराया

रेखा गुप्ता ने हाल ही शालीमार बाग सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार वंदना कुमारी को करारी शिकस्त दी। इस जीत के बाद से ही रेखा गुप्ता का नाम सीएम रेस में शामिल था।

Image credits: Getty
Hindi

MCD में कई अहम पदों पर रहीं रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता एमसीडी (MCD) में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं। वो कम उम्र से ही RSS की एक्टिव मेंबर रही हैं। वो BJP की दिल्ली राज्य इकाई की महासचिव भी हैं।

Image credits: social media
Hindi

20 फरवरी को शपथ लेंगी रेखा गुप्ता

बता दें कि बीजेपी से दिल्ली की दूसरी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 20 फरवरी को सीएम पद की शपथ लेंगी।

Image credits: social media

Delhi CM: कौन हैं रेखा गुप्ता के पति, ना नौकरी ना राजनीति, करते हैं ये काम

Rekha Gupta Net Worth: कितनी अमीर हैं दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता

हरियाणा की बेटी रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली CM, कभी दादा चलाते थे दुकान

दिल्ली CM: रेखा गुप्ता के 5 प्लस प्वाइंट, जिससे बनीं BJP की 1st च्वॉइस