दिल्ली CM का दुल्हन वाला लुक देखा क्या,गजब खूबसूरत लग रहीं रेखा गुप्ता
Delhi Feb 20 2025
Author: Arvind Raghuwanshi Image Credits:Our own
Hindi
रामलीला मैदान पर शपथ लेंगी रेखा गुप्ता
दिल्ली के शालीमार बाग की विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की CM होंगी। आज रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। उनके साथ प्रवेश वर्मा-कपिल मिश्रा समेत 6 विधायक भी मंत्री बनेंगे।
Image credits: X
Hindi
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता का परिवार
रेखा गुप्ता राजनीति और परिवार को बराबर समय देती हैं। उन्होंने 1998 में दिल्ली के बिजनेसमैन मनीष गुप्ता से शादी की थी। उनके एक बेटा निकुंज और बेटी हर्षिता हैं, जो पढ़ाई कर रहे हैं।
Image credits: Our own
Hindi
एक्ट्रेस की तरह दिखती थीं रेखा गुप्ता
इस तस्वीर को देखकर कोई नहीं कह सकता है कि यह दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता हैं। वह जब यंग थीं तो 80 के दशक की एक्ट्रेस की तरह दिखती थीं।
Image credits: Our own
Hindi
राजनीति से पहले वकालत करती थींं रेखा गुप्ता
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने स्कूली पढ़ाई दिल्ली से ही की हुई है। उन्होंने दिल्ली के दौलत राम कॉलेज से BCom किया। इसके बाद LLB की पढ़ाई भी की। रेखा गुप्ता वकील भी रही हैं।
Image credits: Our own
Hindi
हरियाणा से दिल्ली शिफ्ट हुआ रेखा गुप्ता का परिवार
वैसे तो रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जींद में हुआ था। लेकिन उनके पिता जयभगवान बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर थे। लेकिन 1972-73 में उनका दिल्ली तबादला हो गया तो वह दिल्ली शिफ्ट हो गए।
Image credits: Our own
Hindi
रेखा गुप्ता की यादगार तस्वीर
रेखा गुप्ता की यह तस्वीर इस वक्त खूब वायरल हो रही है। जिसे कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने X पर पोस्ट की। दोनों की यह फोटो दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव के जीत के बाद की है।