Haryana

पहले विधायक, फिर सांसद अब CM, कुछ ऐसा है नायब सैनी का राजनीतिक सफर

Image credits: social media

हरियाणा के नए सीएम

हरियाणा के नए सीएम के रूप में नायब सैनी को चुना गया है। वे कुछ ही देर में सीएम पद की शपथ लेंगे। आईये जानते हैं उन्होंने कैसे राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी।

Image credits: social media

सहयोगी बनकर किया काम

नायब सैनी 1996 से 2000 तक प्रदेश संगठन मंत्री के सहयोगी के रूप में काम किया है।

Image credits: social media

युवा मोर्चा के बनें जिला महामंत्री

2002 में नायब सैनी को अंबाला में भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Image credits: social media

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने

नायब सैनी साल 2005 में अंबाला में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने। इसके बाद 2009 में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बनें।

Image credits: social media

भाजपा अध्यक्ष बनें

2012 में नायब सैनी भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बनें। इसके बाद 2014 में नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बनें।

Image credits: social media

2016 में राज्यमंत्री फिर बनें सांसद

नायब सैनी साल 2016 में प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बनें, इसके बाद 2019 में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सांसद बनें। ​इसके बाद वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी बनें।

Image credits: social media