Haryana

कौन हैं नायब सैनी, जो होंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री, मोदी के हैं खास

Image credits: social media

हरियाणा में बीजेपी का नया सीएम कौन

हरियाणा में बीजेपी और जजपा में गठबंधन टूटते ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा दे दिया। अब बड़ा फेरबदल हुआ है। हरियाणा में नए मुख्यमंत्री शपथ लेंगे।

Image credits: social media

नायब सैनी होंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री

हरियाणा में राजनीतिक उठापठक के बीच बीजेपी विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी के नाम पर हरियाणा के नए मुख्यमंत्री रूप में मुहर लगी। यानि वह नए सीएम होंगे।

Image credits: social media

नायब सैनी का ओबीसी वर्ग से ताल्लुक

नायब सैनी ओबीसी वर्ग से ताल्लुक रखते हैं। इस वक्त बीजेपी ओबीसी पर दांव लगाया है। इसलिए उनको सीएम की गद्दी मिली है।

Image credits: social media

कुरुक्षेत्र से सांसद हैं नायब सैनी

नायब सैनी वर्तमान में हरियाणा के कुरुक्षेत्र से सांसद हैं। वह प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हैं। पीएम मोदी और खट्टर के भी पसंदीदा नेता हैं। अमित शाह के साथ भी वह देखे जाते हैं।

Image credits: social media

1996 से नायब सैनी की राजनीति

नायब सैना ने अपनी राजनीतिक सफर की शुरूआत 1996 से की थी। 2002 में युवा मोर्चा भाजपा अंबाला से जिला महामंत्री रहे। साल 2005 में वह पार्टी के जिला अध्यक्ष पर रहे।

Image credits: social media

हरियाणा सरकार में मंत्री भी रहे

2009 में नायाब सैनी भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री भी रहे हैं। 2014 मे नायाब नारायण गढ़ विधानसभा से विधायक बने और हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री रहे।

Image credits: google

इसलिए सैनी को बनाया हरियाणा का सीएम

नायब सैनी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के भरोसेमंद और करीबी हैं। उनकी सहमति से ही सैनी को सीएम बनाया गया है। इतना ही नहीं खट्टर के कहने पर उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया था।

Image credits: GOOGLE