Hindi

CTR बनाम रामेश्वरम कैफे: कौन बनेगा बेंगलुरु एयरपोर्ट का डोसा किंग?

Hindi

जल्द खुलने वाले हैं दो नामी डोसा कार्नर के आउटलेट

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जल्द ही CTR और रामेश्वरम कैफे जैसे लोकप्रिय डोसा जॉइंट खुलने वाले हैं। जानिए कौन जीतेगा यात्रियों का दिल!

Image credits: Twitter
Hindi

यात्रियों को लुभाने की तैयारी में दोनों

बेंगलुरू केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) जल्द ही शहर के दो सबसे प्रसिद्ध डोसा जॉइंट - सेंट्रल टिफिन रूम (CTR) और रामेश्वरम कैफे डोसा प्रेमियों का दिल जीतने की तैयारी में हैं।

Image credits: Twitter
Hindi

CTR और रामेश्वरम कैफे की एंट्री

केम्पेगौड़ा हवाई अड्डा लिमिटेड (BIAL) के अनुसार रामेश्वरम कैफे को टर्मिनल 1 में खोला जाएगा, जबकि CTR का आउटलेट टर्मिनल 2 के आगमन सेक्शन में स्थित होगा।

Image credits: Twitter
Hindi

CTR का बटर मसाला डोसा और रामेश्वरम कैफे का घी से भरा डोसा

ये दोनों प्रतिष्ठान अपने खास डोसा व्यंजनों के लिए पूरे शहर में प्रसिद्ध हैं, जहां CTR का बटर मसाला डोसा और रामेश्वरम कैफे का घी से भरा डोसा यात्रियों का ध्यान आकर्षित करेंगे।

Image credits: Twitter
Hindi

पहले से मौजूद हैं कई भोजनालय

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पहले से ही कई लोकप्रिय दक्षिण भारतीय भोजनालय हैं, जिनमें टर्मिनल 2 लाउंज में हट्टी कापी, टर्मिनल 1 प्रस्थान में ऊरु कैंटीन और टर्मिनल 2 में मैया शामिल हैं।

Image credits: Twitter
Hindi

CTR क्यो हैं खास?

CTR को 1920 में स्थापित किया गया था और मूल रूप से मल्लेश्वरम में स्थित श्री सागर होटल के रूप में जाना जाता था। ये अपने बेहतरीन बेन्ने मसाला डोसा के लिए प्रसिद्ध है।

Image credits: Twitter
Hindi

CTR का क्या है सबसे ज्यादा मसहूर?

इसके ग्राहक स्थानीय लोगों से लेकर मशहूर हस्तियों तक फैले हुए हैं और यह शहर की खाद्य संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है।

Image credits: Twitter
Hindi

रामेश्वरम कैफे की क्या है विषेशता?

दूसरी ओर 2021 में स्थापित रामेश्वरम कैफे ने अपने स्वादिष्ट, घी-भरपूर व्यंजनों के कारण जल्दी ही लोकप्रियता हासिल कर ली है।

Image credits: Twitter
Hindi

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम से जुड़ा है नाम

यह कैफे पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मस्थान के नाम पर है और इसकी ख्याति यात्रियों को स्वादिष्ट भोजन परोसने में है।

Image credits: Twitter
Hindi

डोसा प्रेमियों के लिए होगा रोमांचक

CTR और रामेश्वरम कैफे के साथ केम्पेगौड़ा हवाई अड्डे पर अब यात्रियों के लिए स्वादिष्ट दक्षिण भारतीय भोजन का एक नया आयाम खुलने जा रहा है।

Image credits: Twitter
Hindi

कौन जीतेगा यात्रियों का दिल- CTR या रामेश्वरम कैफे?

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यात्रियों का दिल कौन जीतता है—CTR का बटर मसाला डोसा या रामेश्वरम कैफे का घी से भरा डोसा? यह तो समय ही बताएगा।

Image Credits: Twitter