Other States
15 दिन बाद यानि 30 नवंबर को तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मदतान होगा। सभी प्रत्याशियों ने अपना नामंकन भर दिया है। इस दौरान उम्मीवारों की संपत्ति का ब्यौरा सामने आया है।
तेलंगना के चेन्नूर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने जी. विवेकानंद को अपना उम्मीदवार बनाया है। जो प्रदेश के सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। उनके पास 600 करोड़ की संपत्ति है।
जी विकेक जहां 600 करोड़ संपत्ति के साथ सबसे अमीर प्रत्याशी हैं, तो वहीं दूसरे नंबर पर भी कांग्रेस के ही पी श्रीनिवास रेड्डी हैं, जिनके पास 460 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।
विवेक के साथ उनकी पत्नी भी करोड़पति हैं, जिनके पास 377 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है। विवेक और उनकी पत्नी पर 41.5 करोड़ रुपये का कर्ज भी है।
जी विवेकानंद इसी महीने 1 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन की है। हलांकि इससे पहले भी वह कांग्रेस में थे।
विवेकानंद सांसद भी रह चुके हैं। वो 2013 में बीआरएस पार्टी में थे। 2019 के चुनावों के दौरान बीआरएस ने उन्हें लोकसभा टिकट नहीं दिया तो उन्होंने बीजेपी ज्वॉइन कर ली थी।
जी विवेकानंद की गिनती तेलंगाना के कद्दावर नेताओं में होती है। वह बीजेपी-बीआरएस और कांग्रेस पार्टी के नेता रह चुके हैं।