मध्यप्रदेश कैडर के 388 IAS अफसरों ने अपनी प्रॉपर्टी का ब्योरा दिया है। वहीं प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर ने भी यह जानकारी दी है। जिसमें टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय अव्वल हैं।
टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय प्रदेश के सभी 55 जिलों के कलेक्टर से ज्यादा प्रॉपर्टी रखने वाले कलेक्टर हैं। उनके पास 6 प्रॉपर्टी हैं जिनकी वर्तमान में कीमत 6.20 करोड़ आंकी गई है।
कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की इंदौर, झांसी और टीकमगढ़ में प्रॉपर्टी हैं। जिसमें खेती की जमीन, एक फ्लैट, एक माकन और एक ऑफिस शामिल है।
बता दें कि टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय 2012 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह मध्य प्रदेश कैडर के अफसर हैं। पहली पोस्टिंग उन्हें एमपी में ही मिली है।
बता दें कि विवेक श्रोत्रिय को दो महीने पहले ही मध्यप्रदेश सरकार ने टीकमगढ़ जिले की जिम्मेदारी सौंपी है। दो महीने पहले हुए 42 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर में एक नाम इनका भी था।