MP सरकार एक योजना में 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गो को ₹600 पर मंथली पेंशन दी जाएगी। अप्लाई प्रॉसेस, पात्रता, जरूरी डाक्यूमेंट व अन्य लाभों की डिटेल जानें।
मध्य प्रदेश सरकार की समग्र सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन योजना उन वृद्ध नागरिकों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए बनाई गई है, जो अपने जीवन-यापन के लिए किसी पर निर्भर हैं।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य वृद्ध निराश्रित नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, जिससे वे अपना जीवन सम्मानपूर्वक व्यतीत कर सकें।
2. निराश्रित प्रमाण पत्र।
3. आयु प्रमाण पत्र (जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी, आधार कार्ड, राशन कार्ड आदि)।
4. 9 अंकों की समग्र आईडी।
समग्र आईडी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी एक विशेष आईडी नंबर है, जिसके माध्यम से राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाता है।
Q: प्रति माह कितनी पेंशन मिलेगी?
A. ₹600 महीने दिए जाएंगे।
Q: क्या लाभार्थियों को बैंक खाता खोलना जरूरी?
A. हां, पेंशन DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के तहत बैंक खाते में जमा होगी।
हां, यह योजना केवल मध्य प्रदेश के वृद्ध नागरिकों के लिए लागू है। आवेदन अस्वीकृत होने पर लिखित स्पष्टीकरण दिया जाएगा। आप आवश्यक सुधार करके पुनः आवेदन कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए समग्र पोर्टल पर विजिट करें या अपने नजदीकी ग्राम पंचायत/नगर निगम कार्यालय में संपर्क करें।