शादी से पहले रेप केस में दूल्हा गिरफ्तार! मंडप सूना, दुल्हन रोती रही, लाखों का खर्च और रिश्तेदार बस में लौटे... महिला थाने में अब दर्ज हो रहा बड़ा केस। जानें पूरी डिटेल।
MP के लालबर्रा में शादी से ठीक पहले दूल्हा रेप केस में गिरफ्तार हो गया। दुल्हन सज-धज कर पहुंची तो सूना गार्डन मिला जिससे उसका सपना टूट गया।
जब दूल्हे और उसके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की गई तो किसी का फोन नहीं उठा। दुल्हन के साथ पहुंचे 60 घराती रात के अंधेरे में काफी देर तक परेशान रहे।
मैरिज गार्डन संचालक ने बताया कि एक दिन पहले ही दूल्हा पक्ष ने फोन कर शादी कैंसिल करने को कहा था, इसलिए कोई तैयारी नहीं हुई।
पुलिस के अनुसार आरोपी दूल्हा शुभम राकड़े (30) निवासी बकोड़ा CRPF जवान है। शुभम की शादी सोमवार को छिंदवाड़ा की लड़की से होनी थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
दुल्हन पक्ष का कहना है कि उन्होंने टीका में नकद 5 लाख कैस, कपड़े और जेवर के लिए 4 लाख रुपए नकद दिए। अब तक शादी में कुल 30 लाख रुपए तक खर्च हो चुके हैं।
UP की रहने वाली एक लड़की ने CRPF जवान शुभम पर शादी का झांसा देकर 4 माह तक रेप करने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी। महिला थाना प्रभारी ने बताया, केस के अनुसार कार्रवाई की गई है।
उधर दूल्हन पक्ष के लोगों ने शादी एक दिन पूर्व छिंदवाड़ा में बड़ा कार्यक्रम भी किया, जिसमें 1000 से अधिक लोगों को भोजन कराया गया था। अब दूल्हे पक्ष पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
छिंदवाड़ा की दुल्हन के परिजन भी महिला थाना पहुंचकर शुभम और उसके परिजन पर मानसिक प्रताड़ना और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्रकरण दर्ज कराने की मांग की।