MP बोर्ड 12वीं के टॉपर्स की प्रेरक कहानियां: गांव से शहर तक, खेत से किताबों तक। जानिए कैसे इन युवाओं ने मेहनत से रचा सफलता का इतिहास। पढ़िए 7 टॉपर्स की मिस्टीरियस जर्नी।
500 में 492 अंक | मैहर की स्टार साइंस स्ट्रीम की प्रियल द्विवेदी MP की ओवरऑल टॉपर बनीं। सपना: UPSC अफसर बनना। पढ़ाई का मंत्र– रेगुलर स्कूल और फोकस जरूरी।
साइकिल से रिजल्ट जानने पहुंचीं ग्वालियर की रिमझिम ने 491 नंबर पाकर कॉमर्स में टॉप किया। मोबाइल से दूरी, पढ़ाई से दोस्ती का बना इतिहास।
रींवा के अंकुर यादव ने 12वीं कला संकाय में परीक्षा में 500 में 489 अंक हासिल कर इतिहास रच दिया। आगे चलकर UPSC की तैयारी करना चाहते हैं।
छिंदवाड़ा के हरिओम साहू ने कृषि संकाय में 500 में 486 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। उनकी कृषि सेक्टर को बढ़ावा देना है।
12वीं परीक्षा में दमोह की रहने वाली गार्गी अग्रवाल ने 500 में 486 अंक प्राप्त किया है। वह बायलॉजी से परीक्षा पास की है। डॉक्टर बनने का सपना संजोए हुए हैं।
शहडोल पुलिस लाइन में स्थित ज्ञानोदय स्कूल छात्रा हिना देवी ने 12वीं कक्षा में कला संकाय से प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। पिता धम्मू बंजारा सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं।
इसी स्कूल की सौम्या तिवारी पुत्री शैलेश तिवारी ने प्रदेश की मेरिट में 8वां स्थान हासिल किया है। सौम्या के पिता प्राइवेट जॉब करते हैं। मां गृहिणी है। सिविल सेवा में जाना चाहती हैं।