Maharashtra

देश के सबसे अमीर गणपति! 69 kg. Gold-336 kg चांदी से सजा दी गणेश मूर्ति

Image credits: social media

महाराष्ट्र में गणेश उत्सव की धूम

19 सितंबर से देशभर में गणेश उत्सव शुरू हो जाएगा। इसी बीच मुंबई के एक गणपति की मूर्ति खूब चर्चा में है। सोने-चांदी से दरबार सजाया गया है।

Image credits: social media

69 किलो सोने और 336 किलो चांदी से सजे बप्पा

मुंबई के गौड़ सारस्वत ब्राह्मण (जीएसबी) सेवा मंडल ने सोमवार को मुंबई में 69 किलो सोने और 336 किलो चांदी से सजी भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की है।

Image credits: social media

जीएसबी सेवा मंडल का यह 69वां 'गणपति उत्सव'

जीएसबी सेवा मंडल करीब यह 69वां 'गणपति उत्सव' मना रही है। मंडल समीति को इस बार गणेश चतुर्थी पर किसी ने 36 किलो चांदी और 250 ग्राम सोने का पेंडेंट दान दिया है।

Image credits: social media

360.45 करोड़ का बीमा कराया

मंडल समीति ने 360.45 करोड़ का बीमा कराया है, जिसमें पंडाल में आने वालों के लिए 290 करोड़, आभूषणों के लिए 39 करोड़ और सार्वजनिक कलेक्शन के लिए 20 करोड़ शामिल हैं।

Image credits: google

105 किलो चांदी से बनी बप्पा की अनोखी मूर्ति

वहीं महाराष्ट्र के बुलढाना जिले के प्रसिद्ध जौहरी कमल जहांगीर ने 105 किलोग्राम चांदी का उपयोग करके भगवान गणेश की यह मूर्ति बनाई। यह मूर्ति एक स्थानीय गणेश मंडल के लिए तैयार की है।

Image credits: social media

गणेश उत्सव 19 से शुरू 29 सितंबर तक पूरा

इस साल 2023 में गणेश चतुर्थी उत्सव 19 सितंबर से शुरू होगा जो 29 सितंबर तक यानि पूरे दस दिनों तक चलेगा पूरे महाराष्ट्र में यह उत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है।

Image credits: google