Hindi

बहू-बेटे के साथ मुकेश अंबानी ने की लालबागचा राजा की पूजा, खास तस्वीरें

Hindi

मुकेश अंबानी ने की लालबागचा राजा की पूजा

मुकेश अंबानी शुक्रवार की शाम मुंबई के लालबागचा राजा गणेश मंडल में पूजा करने पहुंचे। उनके साथ बेटे अनंत अंबानी, बहू राधिका मर्चेंट और श्लोका मेहता भी मौजूद थे।

Image credits: Our own
Hindi

भक्ति भाव में डूबे नजर आए मुकेश अंबानी

लालबागचा राजा के दरबार में मुकेश अंबानी और उनके बेटे अनंत अंबानी भक्ति भाव में डूबे नजर आए। दोनों ने हाथ जोड़कर भगवान गणेश को प्रणाम किया।

Image credits: Our own
Hindi

भगवान गणेश के चरण के पास खड़े होकर अनंत अंबानी ने की प्रार्थना

अनंत अंबानी अपनी पत्नी राधिका मर्चेंट के साथ लालबागचा राजा के दरबार में आए थे। वह भगवान गणेश के चरण के पास खड़े होकर प्रार्थना करते दिखे।

Image credits: Our own
Hindi

राधिका मर्चेंट ने अनंत अंबानी के साथ की भगवान गणेश की पूजा

राधिका मर्चेंट ने पति अनंत अंबानी के साथ भगवान गणेश की पूजा की। उनके चरण छूकर आशीर्वाद लिए।

Image credits: Our own
Hindi

1934 में हुई थी लालबागचा राजा गणेशोत्सव मंडल की स्थापना

मुंबई के लालबाग-परेल इलाके में स्थित लालबागचा राजा गणेशोत्सव मंडल की स्थापना 1934 में हुई थी। 10 दिन के उत्सव के दौरान यहां लाखों लोग आते हैं।

Image credits: Our own
Hindi

लालबागचा राजा के दर्शन के लिए लगती है 5km लंबी कतार

लालबागचा राजा को 'नवसाचा गणपति' के नाम से भी जाना जाता है। इसका मतलब है मनोकामनाएं पूरी करने वाले गणपति। यहां दर्शन के लिए 5km लंबी कतार लगती है।

Image credits: Our own
Hindi

मछुआरों ने की थी लालबागचा राजा गणेशोत्सव मंडल की शुरुआत

लालबागचा राजा गणेशोत्सव मंडल की शुरुआत स्थानीय मछुआरों ने की थी। जैसे-जैसे यहां लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती गईं, वैसे-वैसे यहां की प्रसिद्धि बढ़ती गई।

Image Credits: Our own