Hindi

झील पर देश का पहला डबल डेकर क्रूज...यहां सिर्फ ₹ 300 में करें पार्टी

Hindi

क्रूज में है कितने लोगों के बैठने की क्षमता

अजमेर की आनासागर झील पर देश का पहला डबल डेकर इलेक्ट्रिक क्रूज शुरू किया गया है। सौर ऊर्जा से संचालित इस क्रूज में 150लोगों की बैठने की क्षमता है। जानें और क्या खास है इस क्रूज में।

Image credits: Our own
Hindi

ये इलेक्ट्रिक क्रूज अब सैलानियों के लिए हुआ उपलब्ध

आनासागर झील पर पर्यटकों के लिए ये एक नया आकर्षण जुड़ गया है। ये इलेक्ट्रिक क्रूज अब सैलानियों के लिए उपलब्ध है। इसका उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया।

Image credits: Our own
Hindi

क्या है इस क्रूज की खासियत?

जिसमें अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया। इस क्रूज की खासियत यह है कि इसका संचालन पूरी तरह से सौर ऊर्जा पर किया जाएगा। जिससे पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता को भी बढ़ावा मिलेगा।

Image credits: Our own
Hindi

इस क्रूज में हैं ये तमाम हाईटेक सुविधाएं

इस क्रूज की खास बात यह है कि इसमें 150 लोगों के बैठने की क्षमता है। दो मंजिलों पर फैले इस क्रूज में एयर कंडीशंड सुविधा, डिस्को लाइट, एक किचन और अलग बाथरूम की व्यवस्था है।

Image credits: Our own
Hindi

मात्र 300 रुपए में कर सकते हैं बुक

पहले तल पर एक डांस फ्लोर भी है, जबकि दूसरे तल पर रूफटॉप की सुविधा है। पर्यटक केवल 300 रुपये में 45 मिनट की यात्रा का आनंद ले सकते हैं।

Image credits: Our own
Hindi

जन्मदिन या शादी की पार्टी के लिए होगी बुकिंग

यदि कोई विशेष अवसर जैसे जन्मदिन या शादी की पार्टी का आयोजन करना चाहता है, तो इसे बुक कर सकते हैं। इसके कैफे में फास्ट फूड और राजस्थानी व्यंजनों की विविधता उपलब्ध होगी।

Image credits: Our own
Hindi

कब से कब तक होगा क्रूज का संचालन

क्रूज का संचालन सुबह 11.00 से रात 11.00 बजे तक होगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्रूज में 16 CCTV कैमरे और 200 लाइफ जैकेट्स उपलब्ध हैं। साथ ही एक रेस्क्यू बोट भी उपलब्ध रहेगी।

Image credits: Our own
Hindi

पर्यटकों को आकर्षित करने में है सक्षम

इस अनोखे अनुभव के साथ अजमेर की आनासागर झील अब सैलानियों के लिए एक नया पर्यटन स्थल बन गई है, जो देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने में सक्षम होगी।

Image Credits: Our own