भारत प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने जयपुर के आमेर स्थित ताज होटल में अपनी दुल्हन शिप्रा वर्मा के साथ वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लिए।
बता दें कि इंद्रेश उपाध्याय का यह विवाह इस तरह हुआ, जिसमें आधुनिकता और आध्यात्मिक दोनों दृश्य देखने को मिले। 100 पंडितों ने वैदिक मंत्र पढ़कर यह शादी कराई।
Image credits: x.com/Arti Patel
Hindi
शादी में साधु-संत और सेलिब्रिटीज थे गेस्ट
इस भव्य विवाह समारोह में देशभर की कई बड़ी हस्थियों ने शिरकत की। जिसमें साधु-संतों ने भजन और मंत्र पढ़े तो वहीं सेलिब्रिटीज ने धार्मिक गीत भी गाए।
Image credits: x.com/ Onkar Maddheshiy
Hindi
7 फेरे के वक्त मंडप में बैठे थे धीरेंद्र शास्त्री
इस विवाह में आध्यत्मिक जगत के लोगों का जमावड़ा देखने को मिला। बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री से लेकर कुमार विश्वास और जया किशोरी बाराती बने थे।
Image credits: x.com/RajeshS
Hindi
कौन कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन शिप्रा मूल रुप से हरियाणा की रहने वाली हैं। उनके पिता जी डीएसपी रह चुके हैं। वर्तमान में उनका परिवार पंजाब के अमृतसर में रहता है।
Image credits: x.com/yagyasena
Hindi
दूल्हा-दुल्हन का था रॉयल लुक
दुल्हन शिप्रा ने गहरे लाल रंग का लहंगा पहना था जिसमें गोल्डन जरी वर्क था। वहीं दूल्हा भी इंद्रेश ने भी जयमाला फंक्शन में बेहद रॉयल आउटफिट पहने थे।