Hindi

लाखों की चहेती लेडी SDM की मौत, 15 दिन से लड़ रही थीं जिंदगी की जंग

Hindi

लाखों महिलाओं की प्रेरणा थीं SDM प्रियंका

जोधपुर की एसडीएम रह चुकी प्रियंका बिश्नोई की पिछले दो सप्ताह से तबीयत खराब थी। राजस्थान और अहमदाबाद में चले इलाज के बाद बुधवार रात उनकी मौत हो गई। वह लाखों महिलाओं की प्रेरणा थीं।

Image credits: Our own
Hindi

20 दिन पहले डॉक्टरों ने की बड़ी गलती

दरअसल, अफसर प्रियंका बिश्नोई का करीब 20 दिन पहले जोधपुर की वसुंधरा हॉस्पिटल में बच्चेदानी का ऑपरेशन किया गया था। आरोप है कि डॉक्टरों ने इस दौरान लापरवाही की थी।

Image credits: Our own
Hindi

जब डॉक्टरों ने दिया ज्यादा एनेस्थीसिया

वसुंधरा हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने प्रियंका को ज्यादा मात्रा में एनेस्थीसिया दिया था, जिससे खून ज्यादा बह गया और हालत खराब हो गई। फिर परिवार उन्हें इलाज के लिए अहमदाबाद लेकर गया।

Image credits: Our own
Hindi

बच्चेदानी में गांठ का कराया था ऑपरेशन

बता दें कि प्रियंका को पेट दर्द की शिकायत थी। जब उन्होंने डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि उनकी बच्चेदानी में गांठ है। इसके बाद उन्होंने जोधपुर के वसुंधरा हॉस्पिटल में इलाज करवाया था

Image credits: Our own
Hindi

SDM प्रियंका की मौत पर होगा बवाल

वहीं इस मामले को लेकर अब हंगामा बढ़ने वाला है। जिला कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को आदेश लिखते हुए मामले की जांच हेतु एक टीम का गठन किया है। साथ ही जबाव मांगा गया है।

Image credits: Our own
Hindi

मूल रूप से बीकानेर की रहने वाली

प्रियंका मूल रूप से बीकानेर की रहने वाली हैं। 2016 में राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा पास की और जोधपुर में एसडीएम के पद ज्वाइन किया। वर्तमान में नगर निगम उपायुक्त पद पर आई थीं।

Image Credits: Our own