2025 का मिस वर्ल्ड कौन बनेगा? क्या नंदिनी गुप्ता यह ताज मिलेगा। पूरी दुनिया की निगाहें इस पर टिकी हुई हैं। भारत के लिए यह इवेंट बेहद खास है। क्योंकि इसभारत प्रतिनिधित्व कर रहा है।
108 सुंदरियों के बीच भारतीय सुंदरी नंदिनी गुप्ता ने प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान भारतीय झंडा लहराकर देश को गौरवान्वित किया। इस मूवमेंट ने सबका दिल जीत लिया।
नंदिनी गुप्ता दिव्यांगों के लिए ‘प्रोजेक्ट एकता’ के तहत दिव्यांगों के जीवन में बदलाव लाने की दिशा में काम कर रहा हैं। उनकी इस पहल से कई बच्चों की जिंदगी बदल चुकी है।
नंदिनी एक सामान्य किसान परिवार से है। पिता सुमित गुप्ता किसान हैं और मां रेखा गुप्ता एक गृहिणी हैं। उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि बड़े सपने छोटे गांवों से भी शुरू हो सकते हैं।
नंदिनी का जन्म राजस्थान के कोटा जिले के एक छोटे से गांव में हुआ, यहीं से शुरुआती पढ़ाई पूरी की। 14 साल की उम्र तक वो कोटा में ही रहीं, फिर अपने सपनों को साकार करने के लिए मुंबई गईं
नंदिनी का सपना बचपन से ही मिस वर्ल्ड बनने का था। इस सपने को साकार करने में सबसे बड़ा योगदान उनकी मां का रहा, जिन्होंने हर मोड़ पर उनका साथ दिया।
नंदिनी ने मुंबई के लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की है। पढ़ाई के साथ ब्यूटी पेजेंट की तैयारी भी जारी रखी और 2023 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता।
मिस वर्ल्ड 2025 उद्घाटन में नंदिनी ने दिवंगत फैशन डिज़ाइनर रोहित बल द्वारा डिज़ाइन किए कपड़े पहनकर उन्हें मंच पर श्रद्धांजलि दी, जिससे उनकी संवेदनशीलता और भारतीय संस्कृति दिखती है।
नंदिनी मिस वर्ल्ड रेस में सबसे आगे हैं। लेकिन कम लोग जानते हैं कि उन्होंने जिला स्तर या स्टेट लेवल की किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लिए बिना ही इतिहास रचने की तैयारी कर ली।