केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय चौहान अमानत बंसल के साथ आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वह जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में ह विवाह संपन्न होगा।
बेटे-बहू के संगीत समारोह में शिवराज सिंह ने पत्नी साधना सिंह के साथ जमकर डांस किया। जैसे ही वह स्टेज पर पहुंचे तो उनके नाम के नारों से उम्मेद भवन पैलेस गूंज उठा।
बेटे बहू को शुभ आशीष देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने फिल्मी गाना भी गाया। बता दें कि कल 5 मार्च को शिवराज सिंह का जन्मदिन भी था। इसलिए यह सेलिब्रेशन डबल हो गया।
संगीत-मेहंदी की रस्मों के दौरान इस दूल्हा-दुल्हन कार्तिकेय और अमानत कुछ गेम भी साथ खेले और दोनों ने रोमांटिक फिल्मी गीनों पर मिलकर डांस भी किया।
संगीत रस्म के दौरान जब उम्मेद भवन पैलेस में शिवराज के बेटे दूल्हा और दुल्हन अमानत एक-दूसरे का हाथ पकड़कर परिवार के बीच एंट्री की तो देखते ही बना। ऐसा सेलिब्रेशन था जैसे कोई फिल्म हो
शिवराज सिंह चौहान के बेटे की शादी में कई वीआईपी मेहमान पहुंच रहे हैं। जिनका वेलकम शिवराज अपने अंदाज में करते नजर आए।