देश के 6 शहरों में आसमान उगलता आग, इस सिटी में तो 51 डिग्री तापमान
Rajasthan May 26 2025
Author: Arvind Raghuwanshi Image Credits: social media
Hindi
भारत का सबसे गर्म शहर फलोदी
देश में एक तरफ जहां बारिश हो रही है तो वहीं कई जगह पर भीषण गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। भारत का सबसे गर्म शहर फलोदी एक बार फिर सुर्खियों में है। जहां आसमान से आग बरस रही है।
Image credits: Adobe Express
Hindi
9 साल पहले तापमान पहुंचा 51 डिग्री पार
राजस्थान के फलौदी ने देश के सबसे गर्म शहरों की सूची में टॉप किया है। 19 मई 2016 को फलोदी में देश का अब तक का सबसे अधिक तापमान 51°C दर्ज किया गया था, जो अब भी रिकॉर्ड है।
Image credits: Adobe Express
Hindi
एशिया का सबसे बड़ा थर्मामीटर यहीं
फलोदी में 12 फीट ऊंचे थर्मामीटर का स्मारक बना है, जो एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है। 2025 की गर्मियों में फलोदी का तापमान 48°C के करीब पहुंच चुका है, जो खतरे की घंटी है।
Image credits: Adobe Express
Hindi
राजस्थान के 6 शहर सबसे गर्म
देश के 10 सबसे गर्म शहरों में राजस्थान के 6 शहर शामिल हैं—जैसे चुरू, जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, फलोदी। इन सभी में वर्तमान में पर 47 डिग्री के ऊपर चल रहा है।
Image credits: Freepik
Hindi
चुरू में भी 45°C पार
बीते सप्ताह जैसलमेर में 48°C, बाड़मेर में 47.7°C, बीकानेर और चुरू में भी 45°C पार हो गया।
Image credits: Adobe Express
Hindi
सिर्फ राजस्थान नहीं, हरियाणा व यूपी भी तपे
हरियाणा के सिरसा में 50.3°C और यूपी के फतेहपुर में 50°C पार का रिकॉर्ड दर्ज किया गया।
Image credits: social media
Hindi
दिल्ली के मुंगेशपुर में नया रिकॉर्ड: 52.9°C
2024 में दिल्ली के मुंगेशपुर ने 52.9°C के साथ देश का नया अनऑफिशियल तापमान रिकॉर्ड बनाया।
Image credits: Adobe Express
Hindi
क्यों बढ़ रही है गर्मी?
विशेषज्ञ कहते हैं—जलवायु परिवर्तन और बेतरतीब शहरीकरण इस तापमान वृद्धि के मुख्य कारण हैं। देश में गर्मी कम होने की जगह तेजी से बढ़ रही है।
Image credits: Freepik
Hindi
चेतावनी: गर्मी से सतर्क रहें!
फलोदी की तरह अगर हालात रहे, तो आने वाले सालों में गर्मी और भी विकराल हो सकती है। अभी से सतर्कता जरूरी है।