Hindi

बदायूं मर्डर: जावेद से सच उगलवाने पुलिस कसेगी पेंच, अपनाएगी ये रास्ता

Hindi

हत्या आरोपी जावेद से पुलिस ने की लंबी पूछताछ

उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो बच्चों की बेरहमी से हत्यार करने वाले दूसरे आरोपी को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार किया है। गुरुवार 21 मार्च को पुलिस ने उससे लंबी पूछताछ की।

Image credits: Social media
Hindi

साजिद के साथ आखिर विनोद के घर क्यों गया था जावेद?

पूछताछ में जावेद ने अब तक साफ नहीं किया है कि वो आखिर साजिद के साथ विनोद के घर क्यों गया। जावेद ये नहीं बता रहा है कि हत्यारे साजिद के साथ जाने का उसका मकसद क्या था।

Image credits: Social media
Hindi

साजिद को खून सने कपड़ों और चाकू के साथ देख घबरा गया था जावेद

जावेद ने पूछताछ में बताया कि जब उसने विनोद के घर से साजिद को खून से सने कपड़ों और चाकू के साथ देखा तो घबरा गया। भीड़ इकट्ठी होती देखकर वो वहां से फौरन भाग निकला।

Image credits: Social media
Hindi

विनोद के घर के भीतर अकेला ही गया था साजिद

जावेद ने बताया कि विनोद सिंह के घर के भीतर साजिद अकेला ही गया था। मैं तो नीचे खड़ा था। विनोद के परिवार से साजिद के अच्छे संबंध थे, लेकिन जब वो चाकू लेकर आया तो काफी गुस्से में था।

Image credits: Social media
Hindi

बदायूं हत्याकांड का सीन रीक्रिएट करेगी पुलिस

SSP आलोक प्रियदर्शी के मुताबिक, अभी हम जावेद से और पूछताछ कर सारे राज उगलवाएंगे। साथ ही इस हत्याकांड का पूरा सीन भी रीक्रिएट किया जाएगा।

Image credits: Social media
Hindi

विनोद के घर के सामने सैलून चलाता था हत्यारा साजिद

बता दें कि बदायूं की बाबा कॉलोनी में रहने वाले विनोद ठेकेदार हैं, जो ओवरहेड टैंक बनाते हैं। उनके घर के सामने ही साजिद का हेयर सैलून है।

Image credits: Social media
Hindi

विनोद की साजिद से नहीं थी कोई दुश्मनी

विनोद की साजिद से कोई दुश्मनी नहीं थी। विनोद अक्सर उसकी मदद करता था। मर्डर से पहले भी उसने पत्नी के इलाज के नाम पर 5000 रुपए मांगे थे, जो उसे विनोद की पत्नी संगीता ने दे दिए थे।

Image credits: Social media
Hindi

साजिद ने 19 मार्च की रात विनोद के दोनों बच्चों का गला काटा

इसके बाद भी साजिद ने जावेद के साथ मिलकर विनोद के घर की छत पर ही उसके दोनों बच्चों का बड़ी बर्बरता के साथ गला काट दिया।

Image credits: Social media
Hindi

यूपी पुलिस ने हत्यारे साजिद को एनकाउंटर में किया ढेर

हालांकि, यूपी पुलिस ने 3 घंटे के अंदर ही हत्यारे साजिद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। वहीं, जावेद फरार हो गया था, जिसे 21 मार्च को बरेली से धर दबोचा।

Image Credits: Social media