Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव 2024: UP की इस सीट से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी

Image credits: @Viral

PM मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका गांधी को लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी की वाराणसी सीट से चुनाव मैदान में उतार जा सकता है, ताकि PM मोदी को टक्कर दी जा सके

Image credits: @Viral

क्या बहन प्रियंका के लिए अमेठी छोड़ेंगे राहुल गांधी?

एक कयास लगाए जा रहे हैं कि राहुल गांधी अमेठी से भी चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन अगर 'मोदी सरनेम' केस में कोई पेंच आता है, तो फिर अमेठी से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी

Image credits: @Viral

प्रियंका के लिए UP में इन दो सीटों पर भी नजर

कांग्रेस सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव नहीं लड़ती हैं, तो प्रयागराज या फूलपुर से खड़ी हो सकती हैं

Image credits: @Viral

क्या सोनिया गांधी रायबरेली सीटी छोड़ेंगी?

वैसे सोनिया गांधी के रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने के कयास हैं, अगर स्वास्थ्य संबंधी कारणों से वे चुनाव नहीं लड़ती हैं, तो रायबरेली से प्रियंका गांधी को उतारा जा सकता है

Image credits: @Viral

कांग्रेस के लिए फूलपुर क्यों सुरक्षित सीट है?

फूलपुर से पंडित जवाहरलाल नेहरू 3 बार सांसद रहे हैं, 16 चुनाव में सिर्फ 2 बार भाजपा जीती, 7 बार कांग्रेस, 6 बार सपा, दो बार जनता दल और एक बार बसपा जीती

Image credits: @Viral

प्रियंका के लिए वाराणसी पहली प्रायोरिटी में क्यों है?

यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय मानते हैं कि वाराणसी का राजनीति समीकरण कांग्रेस के माकूल है

Image credits: @Viral

प्रियंका गांधी को लेकर राबर्ट वाड्रा कर चुके हैं बड़ा दावा

रॉबर्ट वाड्रा ने कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत का उदाहरण देते हुए पिछले दिनों दावा किया कि प्रियंका देश के किसी भी कौने से चुनाव लड़ें, वे जरूर जीतेंगी

Image credits: @SocialMediaViral

प्रियंका गांधी में कांग्रेसी देखते हैं इंदिरा की छवि

प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव हैं, 51 वर्षीय प्रियंका पिछले कुछ चुनावों से लगातार एक्टिव हैं, कांग्रेसी उनमें इंदिरा गांधी की छवि देखते हैं

Image credits: @Viral