Uttar Pradesh

'भगवा आतंकवाद' और POK पर MP साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कही बड़ी बात

Image credits: @Viral

भारत को भगवा आतंकवाद घोषित करने कुचक्र रचा गया

भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने 'भगवा आतंकवाद' को लेकर बड़ा बयान दिया है, झांसी में एक कार्यक्रम में कहा कि भारत को भगवा आतंकवाद देश घोषित करने का कुचक्र रचा गया

Image credits: @Viral

मैं ऐसा क्या बोलती हैं कि लोग उसे विवादित बयान कह देते हैं?

साध्वी प्रज्ञा ने 27 अगस्त को झांसी में मुक्ता काशी मंच पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम में पूछा कि वे ऐसा क्या बोलती हैं कि लोगों को तकलीफ हो जाती है?

Image credits: @Viral

भारत को पूरा अखंड करने अब सिर्फ पाक अधिकृत कश्मीर बचा

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि हमने धारा 370 हटाकर भारत को अखंड किया, थोड़ा बचा है पाक अधिकृत, वो भी हो जाएगा

Image credits: @Viral

मालेगांव ब्लास्ट के बाद 'भगवा आतंकवाद' शब्द सबसे अधिक विवादों में आया

भगवा आतंकवाद शब्द का सबसे अधिक प्रयोग 29 सितंबर, 2008 के महाराष्ट्र के मालेगांव धमाके के बाद हुआ

Image credits: @Viral

गुजरात दंगे के बाद पहली बार सामने आया था 'भगवा आतंकवाद' शब्द

'भगवा आतंकवाद' का सबसे पहले प्रयोग 2002 में अंग्रेजी मैग्जीन फ्रंटलाइन (Frontline) के एक लेख में गुजरात दंगे को लेकर किया गया था

Image credits: @Viral

कौन हैं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर?

2 फरवरी, 1970 को MP के लहार में जन्मीं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल से सांसद हैं, उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को हराया था

Image credits: @Viral

मालेगांव धमाके के आरोप में जेल में रही साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर

मालेगांव धमाके में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम आने पर मकोका के तहत अरेस्ट किया गया था, बाद में जमानत मिली थी

Image credits: @Viral