Uttar Pradesh

कॉलेज की लड़की को दिल दे बैठा था मुख्तार, बाद में बनी क्राइम पार्टनर

Image credits: Instagram

मुख्तार अंसारी का बचपन

माफिया मुख्तार अंसारी के दादा गांधी जी के साथ स्वतंत्रता संग्राम में उतरे थे। पिता साफ-सुथरी छवि वाले नेता थे। मुख्तार अंसारी का बचपन काफी अच्छा था, उसने कॉलेज तक की पढ़ाई की।

Image credits: X Twitter

क्रिकेट से था मुख्तार अंसारी को प्यार

कॉलेज में पढ़ाई के दौरान मुख्तार अंसारी अपने पिता की तरह क्रिकेट खेलना शुरू किया। वह क्रिकेटर बनना चाहता था। हर दिन स्टेडियम जाकर प्रैक्टिस करता था। पर्सनालिटी काफी अच्छी थी।

Image credits: Facebook

मुख्तार को दिल दे बैठी थी कॉलेज की लड़की

मुख्तार जब क्रिकेट खेलता तो उसी की कॉलेज की एक लड़की उसे दिल दे बैठी। वह अफशां अंसारी थी। उसने एक दिन मुख्तार से प्यार का इजहार कर दिया और मुख्तार भी उस पर फिदा हो गया।

Image credits: social media

जिस लड़की से प्यार, उसी से निकाह

अफशां और मुख्तार अंसारी के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। वह हर दिन मुख्तार को देखने बहाने से स्टेडियम आने लगी। दोनों ने बाद में परिवार से बात कर 1989 में निकाह कर ली।

Image credits: X twitter

मुख्तार की क्राइम पार्टनर बनी अफशां

अफशां से निकाह के बाद मुख्तार जुर्म के रास्ते पर आ गया। नाम और पावर के चक्कर में क्राइम करने लगा। उसके हर जुर्म में पत्नी अफशां उसका साथ निभाती थी। सजा से बचने राजनीति में उतरा।

Image credits: Instagram

अशफां ने टेकओवर किया मुख्तार का साम्राज्य

जेल जाने के बाद मुख्तार-अफशां पर अवैध तरीके से रहने के आरोप लगे। 2005 में जब मुख्तार स्थायी तौर पर जेल गया तो अशफां ने उसका साम्राज्य टेकओवर किया। उस पर 11 केस दर्ज हैं।

Image credits: Facebook

आजकल कहां है अशफा अंसारी

अशफां मुख्तार अंसारी की रिवॉल्वर वाइफ के नाम से जानी जाती है। वह अभी फरार चल रही है। यूपी पुलिस की तरफ से उस पर 75,000 रुपए का इनाम घोषित किया है।

Image credits: Facebook