Hindi

विराट कोहली के गुरू प्रेमानंद महाराज के निधन की अफवाह, हर कोई शॉक्ड

Hindi

प्रेमानंद महाराज गोलोकवासी हो गए

सोशल मीडिया पर अफवाह फैल रही है कि संत प्रेमानंद महाराज गोलोकवासी हो गए। यानि वृन्दावन वाले प्रेमानंद महाराज का निधन हो गया है।

Image credits: google
Hindi

स्वर्गवासी होने की खबर वायरल

रविवार देर रात जैसे ही प्रेमानंद महाराज के स्वर्गवासी होने की खबर वायरल हुई तो देश दुनिया में मौजूद संत के शिष्य और अनुयायी चिंतित हो गए।

Image credits: google
Hindi

सोशल मीडिय पर वायरल महाराज की खबर

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने शेयर करना शुरू कर दिया कि बड़ी दुखद खबर है कि हमारे पूज्यनीय गुरूजी महाराज नहीं रहे। लेकिन यह खबर महज अफवाह निकली।

Image credits: google
Hindi

लोकप्रिय संत हैं प्रेमानंद महाराज

संत श्री हित प्रेमानंद गोविन्द शरण जी महाराज वृन्दावन के एक लोकप्रिय संत हैं। वह यूपी के मथुरा जिले में वृन्दावन में रहते हैं।

Image credits: google
Hindi

शिष्य नवल गिरी ने वायरल खबर बताई गलत

प्रेमानंद महाराज के शिष्य नवल गिरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गुरुजी पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। किसी ने महाराज के बारे में सोशल मीडिया पर फर्जी खबर शेयर की है।

Image credits: google
Hindi

विराट कोहली, अनुष्का शर्मा पहुंचे थे दर्शन करने

प्रेमानंद महाराज सबसे ज्यादा पिछले साल चर्चा में आए थे। जब उनके दर्शन करने के लिए क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ पहुंचे थे।

Image credits: google
Hindi

कानपुर के रहने वाले हैं प्रेमानंद महाराज

प्रेमानंद महाराज मूलरूप से कानपुर नगर के रहने वाले हैं। वह कई वर्षों से वृंदावन में ही वास कर रहे हैं। उनका आश्रम राधा निकुंज वृंदावन के रमणरेती मार्ग पर है।

Image credits: google
Hindi

देश ही नहीं विदेश में भी लाखों भक्त

प्रमानंद महाराज सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। देश ही नहीं विदेश में भी लाखों की संख्या में उनके भक्त और अनुयायी हैं।

Image Credits: google