Hindi

जहर नहीं फिर भी खौफनाक है ये सांप, इंसान खाने से हुआ बदनाम

Hindi

मगरमच्छ भी खा जाता है बर्मीज पाइथन

बर्मीज पाइथन दुनिया के सबसे बड़े सांपों में से एक है। यह इतना बड़ा है कि मगरमच्छ को भी खा जाता है। इंसान खाने के चलते यह बदनाम है।

Image credits: X-@USGS
Hindi

बर्मीज पाइथन के पास नहीं होता जहर

बर्मीज पाइथन के पास जहर नहीं होता। इसके बाद भी यह अपने आक्रामक मिजाज और बड़े आकार के चलते खौफनाक होता है। यह बड़े हिरण को भी खा जाता है।

Image credits: Freepik
Hindi

बर्मीज पाइथन ने खाया हिरण

अमेरिका के फ्लोरिडा में एक मादा बर्मीज पाइथन को सफेद पूंछ वाले हिरण को खाते हुए देखा गया। सांप की लंबाई 14.8 फीट और वजन करीब 52kg थी।

Image credits: X-@WBTWNews13
Hindi

93% तक फैल जाता है बर्मीज पाइथन का मुंह

बर्मीज पाइथन करीब 35kg के हिरण को खा रहा थी। यह उसके अपने शरीर के वजन का लगभग 67% था। भोजन करते समय इसका मुंह अपने अधिकतम खुलेपन के 93% तक फैल जाता है।

Image credits: Freepik
Hindi

मूल रूप से बर्मा का है यह सांप

बर्मीज पाइथन मूल रूप से बर्मा और इसके आसपास के देशों में पाए जाते हैं। ये अमेरिका के फ्लोरिडा में तेजी से फैल रहे हैं। इसके चलते वहां से वन्य जीवों को खतरा है।

Image credits: Freepik
Hindi

इंसान को निगल जाता है यह सांप

बर्मीज पाइथन हिरणों और यहां तक ​​कि मगरमच्छों को भी खा जाते हैं। इनके द्वारा इंसान को निगलने के कई मामले सामने आए हैं। ये सांप अपने जबड़ों को 10.2 इंच तक खोल सकते हैं।

Image credits: X-Parveen Kaswan, IFS
Hindi

18 फीट तक लंबा होता है बर्मीज पाइथन

मादा बर्मीज पाइथन नर की तुलना में बड़ी होती हैं। ये सांप 18 फीट लंबे हो सकते हैं। इनका वजन 150kg से अधिक हो सकता है।

Image Credits: Freepik