World news
जापन में सोमवार को अचानक भूकंप आ गया। भूकंप के झटकों से पूरा जापान कांप उठा। लोग अपनी जान बचाने की कोशिश करने लगे।
जापान में सोमवार को आए भूकंप की स्पीड 7.6 थी। जिसके कारण पूरी धरती हिलने लगी थी। कई सड़कें फट गई और घर भी गिरने लगे।
भूकंप के झटकों से जमीन थर्रा उठी थी। ऐसे में लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर भागने लगे।
पहले भूकंप के झटकों ने लोगों को हिलाकर रख दिया। फिर तुरंत सुनामी भी आ गई। जिसके कारण समुद्र में लहरें उठने लगी।
जापान में भूकंप के झटके बंद होने के बाद वाजिमा सिटी में सुनामी आ गई थी। यहां समुद्र में करीब 4 फीट ऊंची लहरें उठने लगीं।
जापान में भूकंप के झटके करीब 4 बजकर 21 मिनट तक महसूस किए गए। इसके बाद यहां आग भी लग गई थी।
इस दौरान कोस्टल क्षेत्र में रहने वाले लोगोंं को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया।
भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोगों ने वाजिमा शहर छोड़ना शुरू कर दिया।
जापान में आए भूकंप के कारण सड़के फट चुकी हैं। कई रास्ते पूरी तरह बंद हो गए हैं। ऐसे में लोगों को आवाजाही करने में भी परेशानी हो रही है।