Hindi

जहाज हाइजैक करने वाले हूतियों की समुद्र में बना दी कब्र, जानें किसने?

Hindi

लाल सागर में जहाजों को निशाना बना रहे हूती विद्रोही

यमन के हूती विद्रोही लाल सागर में लगातार इजराइल के जहाजों को निशाना बना रहे हैं। रविवार को भी हूती विद्रोहियों ने एक जहाज को हाइजैक करने की कोशिश की।

Image credits: Wikipedia
Hindi

4 नाव से हमला कर हूतियों ने की जहाज हाइजैक करने की कोशिश

हूती विद्रोहियों ने 4 नाव से हमला कर एक जहाज को हाइजैक करने की कोशिश की। लेकिन अमेरिकी नौसेना ने समंदर में ही इन नावों को डुबो हूतियों की कब्र खोद दी।

Image credits: Social media
Hindi

हूतियों ने 4 नावों के जरिये जहाज का अपहरण करने की प्लानिंग की

दरअसल, हूती विद्रोही लाल सागर में नावों के जरिए एक कंटेनर जहाज पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। हूतियों ने 4 नावों के जरिये मेर्स्क हांग्जो (Maersk Hangzhou) जहाज पर गोलीबारी की।

Image credits: Wikipedia
Hindi

अमेरिकी नौसेना ने हूतियों की 3 नावों को समंदर में डुबो दिया

जहाज की ओर से इस हमले का मैसेज लाल सागर के पास ही तैनात अमेरिकी युद्धपोतों तक भेजा गया। इसके बाद अमेरिकी नौसेना के हेलिकॉप्टरों ने हूतियों की 3 नावों को डुबो दिया।

Image credits: Wikipedia
Hindi

जहाज पर हमला करने वाले सभी हूती विद्रोही मारे गए

अमेरिका के हमले में नावों में सवार सभी हूति विद्रोही मारे गए। बता दें कि यमन के हूती विद्रोही लगातार रेड सी में जहाजों पर हमला कर रहे हैं।

Image credits: Wikipedia
Hindi

हूती विद्रोही लाल सागर से गुजरने वाले जहाजों को बना रहे निशाना

दरअसल, हूती विद्रोही इजराइल के विरोध में वहां से गुजरने वाले सभी जहाजों को अपना निशाना बना रहे हैं। लेकिन अब अमेरिका ने इन्हें सबक सिखाने की ठान ली है।

Image credits: Social media
Hindi

24 घंटे में Maersk Hangzhou जहाज पर दूसरा हमला

बता दें कि 24 घंटे में Maersk Hangzhou जहाज पर ये दूसरा हमला है। शनिवार को हूती विद्रोहियों की ओर से अमेरिकी युद्धपोतों पर एंटी शिप मिसाइल दागी गई थी।

Image credits: Social media
Hindi

1990 में हुसैन अल हूती ने की संगठन की स्थापना

हूती विद्रोही यमन का अल्पसंख्यक समूह है। इसका गठन 1990 में तब के राष्ट्रपति अब्दुल्ला साहेल के करप्शन से लड़ने के लिए हुआ था। इसके फाउंडर हुसैन अल हूती थे।

Image Credits: Social media