Hindi

कभी भी गिर सकती है इटली की यह झुकी हुई मीनार, 1000 साल से है खड़ी

Hindi

गैरीसेंडा टॉवर के लिए हाई अलर्ट जारी

इटली के बोलोग्ना में स्थित गैरीसेंडा टॉवर के दिन गिने जा रहे हैं। करीब 1000 साल से खड़ी यह झुकी हुई मीनार कभी भी गिर सकती है। इसको लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है।

Image credits: Twitter
Hindi

सुरक्षा के लिए बनाया जाएगा घेरा

मीनार के ढहने की स्थिति में आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को बचाने की तैयारी की गई है। सुरक्षा के लिए धातु का घेरा बनाया जाएगा।

Image credits: Twitter
Hindi

बढ़ रही हैं ईंटों में दरारें

एक्सपर्ट्स के अनुसार इसके बेस को ढंकने के लिए इस्तेमाल किए गए पत्थर धीरे-धीरे टूट रहे हैं। ऊपर की ईंटों में दरारें बढ़ रही हैं। इसके चलते इसके कभी भी अचानक गिर जाने का खतरा है।

Image credits: Twitter
Hindi

48 मीटर लंबा है टावर

गैरीसेंडा बोलोग्ना के प्रसिद्ध "ट्विन टावरों" में से एक है। 48 मीटर लंबे इस टावर का निर्माण 12वीं शताब्दी में किया गया था। उस वक्त बोलोग्ना छोटा मैनहट्टन था। यहां दर्जनों टावर थे।

Image credits: Twitter
Hindi

बोलोग्ना में टावर बनाने को लेकर था कॉम्पिटिशन

उस समय बोलोग्ना के अमीर परिवार सबसे ऊंचा टावर बनाने को लेकर कॉम्पिटिशन कर रहे थे। आज कुछ ही टावर बचे हैं। कई टावरों के टॉप को काट दिया गया है। उन्हें आम घरों में बदल दिया गया है।

Image credits: Twitter
Hindi

चार डिग्री के कोण पर झुका हुआ गैरीसेंडा

गैरीसेंडा 4 डिग्री कोण पर झुका हुआ है। यह पीसा की 5 डिग्री की झुकी मीनार से थोड़ा ही अधिक सीधा है। 14वीं सदी की शुरुआत में यह पहले से ही झुका हुआ था। 

Image credits: Twitter
Hindi

टावर के चारों ओर लगाए गए सेंसर

बोलोग्ना के मेयर माटेओ लेपोर ने अक्टूबर में टावरों के आसपास के क्षेत्र को बंद करने का आदेश दिया था। टावर से आने वाली टूटने की आवाज को रिकॉर्ड करने के लिए सेंसर लगाए हैं।

Image Credits: Twitter