यह है सबसे महंगा फाइटर जेट,1 की कीमत में मिलेंगी 400 Rolls Royce कारें
World news Jan 16 2025
Author: Vivek Kumar Image Credits:X-Lockheed Martin F 22 Raptor
Hindi
अमेरिकी वायु सेना के पास हैं F-22 विमान
अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन का F-22 रैप्टर दुनिया का सबसे महंगा लड़ाकू विमान है। पांचवीं पीढ़ी के इस स्टील्थ फाइटर प्लेन का इस्तेमाल सिर्फ अमेरिकी वायु सेना करती है।
Image credits: X-Lockheed Martin F 22 Raptor
Hindi
दुनिया का सबसे एडवांस विमान है F-22 रैप्टर
F-22 को दुनिया का सबसे एडवांस लड़ाकू विमान माना जाता है। इसे बनाने में इतनी अधिक लागत आई है कि यह अमेरिका जैसे सुपर पावर की जेब पर भी भारी पड़ा है।
Image credits: X-Acepilot Aviation
Hindi
1980 के दशक में F-22 पर शुरू हुआ था काम
F-22 रैप्टर पर 1980 के दशक में काम शुरू हुआ था। शुरुआत में इस प्रोजेक्ट की लागत लगभग 25 बिलियन डॉलर (2.15 लाख करोड़ रुपए) आंकी गई थी। बाद में लागत बहुत बढ़ गई।
Image credits: X-@EAA
Hindi
एक F-22 रैप्टर की लागत है 3110 करोड़ रुपए से अधिक
एक F-22 रैप्टर की लागत लगभग 361 मिलियन डॉलर (3110 करोड़ रुपए से अधिक) है। इतने पैसे में 400 से ज्यादा रोल्स रॉयस कारें खरीदी जा सकती हैं।
Image credits: X-Tactical Defence
Hindi
F-22 उड़ाने में हर घंटे खर्च होते हैं 37.91 लाख रुपए
F-22 इस्तेमाल करने की लागत भी बहुत अधिक है। इसे उड़ाने में प्रति घंटे लगभग 44,000 डॉलर (37.91 लाख रुपए) खर्च आता है। इसमें इंधन, मेंटेनेंस और अन्य खर्च शामिल हैं।
Image credits: X-U.S. Air Force
Hindi
F-22 रैप्टर का रखरखाव है बेहद महंगा
F-22 रैप्टर के रखरखाव की लागत बहुत अधिक है। अनुमान के अनुसार प्रत्येक विमान के रखरखाव पर प्रति वर्ष लगभग 1.4 मिलियन डॉलर (12 करोड़ रुपए से अधिक) खर्च आता है।
Image credits: X- CA_Wildfires
Hindi
अमेरिकी वायु सेना के पास हैं 195 F-22 विमान
अमेरिकी वायु सेना के पास 195 F-22 लड़ाकू विमान हैं। इनपर कुल 1.5 ट्रिलियन डॉलर (129,247,50 करोड़ रुपए) खर्च होने का अनुमान है। यह इतिहास के सबसे महंगे सैन्य कार्यक्रमों में से है।