World news

300 कारें, निजी सेना, जेट, जानें कितने अमीर हैं मलेशिया के नए राजा

Image credits: Twitter

जोहोर सुल्तान इब्राहिम इस्कंदर बने मलेशिया के नए राजा

जोहोर सुल्तान इब्राहिम इस्कंदर मलेशिया के नए राजा बने हैं। 65 साल के इस्कंदर के पास 5.7 बिलियन डॉलर की अनुमानित संपत्ति है। उनका साम्राज्य मलेशिया की सीमाओं से कहीं आगे तक फैला है।

Image credits: Twitter

सुल्तान इब्राहिम के पास हैं 300 से अधिक लक्जरी कारें

सुल्तान इब्राहिम का कारोबार रियल एस्टेट, खनन, दूरसंचार और पाम तेल जैसे कई क्षेत्रों तक फैला है। उनके पास 300 से अधिक लक्जरी कारें हैं। इसमें एक कार एडॉल्फ हिटलर ने गिफ्ट में दी थी।

Image credits: Twitter

सुल्तान इब्राहिम के पास है निजी जेट का बेड़ा

सुल्तान इब्राहिम के पास गोल्ड और नीले रंग के बोइंग 737 विमान के साथ निजी जेट का एक बेड़ा है। उनके परिवार के पास एक निजी सेना भी है।

Image credits: Twitter

5.7 बिलियन डॉलर से अधिक है सुल्तान इब्राहिम की संपत्ति

ब्लूमबर्ग के अनुमान के अनुसार सुल्तान इब्राहिम की पारिवारिक संपत्ति 5.7 बिलियन डॉलर है। माना जाता है कि उनकी संपत्ति इससे कहीं अधिक है।  

Image credits: Twitter

इब्राहिम की है सिंगापुर में 4 अरब डॉलर की जमीन

इब्राहिम ने निजी और सार्वजनिक कंपनियों में 588 मिलियन डॉलर का निवेश किया है। उनके पास सिंगापुर में 4 अरब डॉलर की जमीन है। 

Image credits: Twitter

सत्ता में औपचारिक है राजा की भूमिका

सुल्तान इब्राहिम आधिकारिक तौर पर सिंहासन ग्रहण किया है। मलेशिया की सत्ता में उनकी भूमिका काफी हद तक औपचारिक है। उनकी छवि तेजतर्रारता और स्पष्ट बोलने वाले व्यक्ति की है।

Image credits: Twitter

घरेलू और विदेश नीति दोनों पर प्रभाव डाल सकते हैं सुल्तान इब्राहिम

सिंगापुर के नेतृत्व के साथ इब्राहिम के घनिष्ठ संबंध हैं। वहीं, प्रमुख चीनी डेवलपर्स के साथ उनके व्यापारिक रिश्ते हैं। वह घरेलू और विदेश नीति दोनों पर काफी प्रभाव डाल सकते हैं।

Image credits: Twitter