Hindi

Israel को मिला इस मुस्लिम देश का साथ, बदले में क्या दे रहे नेतन्याहू

Hindi

इजराइल से अपने रिश्ते सामान्य करने जा रहा इंडोनेशिया

इजराइल-हमास जंग के बीच दुनिया का सबसे बड़ा इस्लामिक देश इंडोनेशिया अब यहूदियों यानी इजराइल से अपने रिश्ते सामान्य करने जा रहा है।

Image credits: Getty
Hindi

इससे आतंकी संगठन हमास को लगेगा तगड़ा झटका

इस खबर से आतंकी संगठन हमास को बड़ा झटका लगना तय है। इंडोनेशिया ने ये फैसला ऐसे समय पर लिया है, जब दुनियाभर के इस्लामिक देशों में इजरायल को लेकर नफरत बढ़ी है।

Image credits: Getty
Hindi

3 महीने चली सीक्रेट मीटिंग के बाद बनी दोनों देशों में सहमति

इजरायली मीडिया के मुताबिक, 3 महीने तक चली सीक्रेट मीटिंग के बाद इंडोनेशिया ने इजराइल के साथ अपने रिश्ते सुधारने को लेकर सहमति जताई है।

Image credits: Getty
Hindi

जानें रिश्ते सुधारने के बदले इंडोनेशिया को क्या मिलेगा?

इंडोनेशिया को भी इजराइल से रिश्ते सुधारने का तोहफा मिला है। इजरायल अब विकसित देशों के संगठन OECD में उसे समर्थन देगा। इससे इंडोनेशिया के OECD का मेंबर बनने का रास्‍ता साफ हो जाएगा।

Image credits: Getty
Hindi

दोनों देशों के रिश्ते सुधारने में किसने निभाई अहम भूमिका

इंडोनेशिया को इजराइल के साथ रिश्ते सुधारने में OECD के महासचिव मथैस कोरमान की अहम भूमिका है। इससे पहले उन्होंने इजरायल के प्रति इंडोनेशिया के कड़े रुख को बदलने का भी काम किया है।

Image credits: Getty
Hindi

इजराइल ने पहली बार इंडोनेशिया को दी ये परमिशन

बता दें कि बीते मंगलवार को इजरायल ने पहली बार इंडोनेशिया को गाजा में राहत सामग्री गिराने की परमिशन दी थी। इसके बाद से ही माना जा रहा है कि दोनों देशों के रिश्ते अब सुधर चुके हैं।

Image credits: Getty
Hindi

अब खुल जाएगा इंडोनेशिया का OECD मेंबर बनने का रास्ता

इंडोनेशिया OECD का मेंबर बनना चाहता था लेकिन इसके लिए सभी 38 सदस्य देशों की मंजूरी जरूरी होती है। इजराइल ने बिना मान्यता दिए इंडोनेशिया को इसमें शामिल करने का विरोध किया था।

Image credits: Getty
Hindi

मुस्लिम देशों के विरोध के बावजूद इजराइल के साथ आया इंडोनेशिया

बता दें कि गाजा पर लगातार हमले कर रहे इजराइल को इस वक्त तमाम ईरान से लेकर पाकिस्तान तक तमाम मुस्लिम देशों का विरोध झेलना पड़ रहा है। ऐसे में इंडोनेशिया से उसे बड़ी राहत मिली है।

Image Credits: Getty