Hindi

पार्टी में शामिल हुईं कई हस्तियां

रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित एक "लगभग नग्न" पार्टी ने आक्रोश फैला दिया है। पार्टी में कई हस्तियां शामिल हुईं। कई रूसी अधिकारियों ने कहा है कि यह देश के मूल्यों के खिलाफ है।

Hindi

अनास्तासिया इविलेवा ने दी थी पार्टी

मॉस्को टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार पार्टी की मेजबानी मीडिया हस्ती अनास्तासिया इविलेवा ने नाइट क्लब मुताबोर में की थी। सोशल मीडिया पर पार्टी के वीडियो सामने आए हैं।

Image credits: Instagram-_agentgirl
Hindi

केन्सिया सोबचक थी पार्टी में शामिल

वीडियो में पॉप स्टार फिलिप किर्कोरोव, लोलिता और दिमा बिलन के साथ-साथ टीवी होस्ट और 2018 के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार केन्सिया सोबचक को कार्यक्रम में दिखाया गया है।

Image credits: Instagram-_agentgirl
Hindi

व्लादिमीर पुतिन की पोती पार्टी में दिखी

न्यूजवीक की रिपोर्ट में दावा किया गया कि पार्टी में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पोती मानी जाने वाली केन्सिया सोबचक भी मौजूद थीं। 

Image credits: Instagram-_agentgirl
Hindi

मारिया बुटीना ने किया सवाल

राजनीतिज्ञ मारिया बुटीना ने सरकार से पूछा है कि क्या पार्टी ने LGBTQ+ प्रोपेगेंडा पर रूस के प्रतिबंध का पालन किया है या रूसी नैतिक मूल्यों का उल्लंघन किया गया है।

Image credits: Instagram-_agentgirl
Hindi

येकातेरिना मिजुलिना ने किया बहिष्कार का आह्वान

दबाव समूह फ्री इंटरनेट लीग की प्रमुख येकातेरिना मिजुलिना ने पार्टी में शामिल लोगों के बहिष्कार का आह्वान किया है।

Image credits: Instagram-_agentgirl
Hindi

दूसरी दुनिया में रहते हैं पार्टी में शामिल होने वाले

मिजुलिना ने टेलीग्राम पर लिखा, "इस तरह के हैंगआउट रूस की नीति के खिलाफ हैं। पार्टी में शामिल होने वाले लोग देश के बाकी हिस्सों की तुलना में एक अलग दुनिया में रहते हैं।"

Image credits: Instagram-_agentgirl
Hindi

पुलिस ने नाइट क्लब पर छापा मारा

पार्टी के चलते बवाल मचा तो दूसरे दिन पुलिस ने नाइट क्लब पर छापा मारा। पुलिस ने देखा कि लोग पूरे कपड़े पहने हुए थे।

Image Credits: Instagram-_agentgirl