World news

तो क्या भारत का हो जाएगा पाकिस्तान, जानें 10 चौंकाने वाली भविष्यवाणी

Image credits: Adobe Stock

पाकिस्तान का होगा भारत में विलय

न्यू नास्त्रेदमस के नाम से मशहूर क्रैग हेमिल्टन पार्कर के मुताबिक, संभावना है कि भारत और पाकिस्तान फिर से दोस्त बन जाएं और पाकिस्तान अंततः भारत में विलय कर लेगा।

Image credits: Social media

भारत करेगा अपनी सीमाओं का विस्तार

क्रैग के मुताबिक, आने वाले समय में भारत की सीमाओं का विस्तार होगा। इसमें कितना वक्त लगेगा इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन इस विस्तार का दुनिया पर गहरा असर होगा।

Image credits: Adobe Stock

भारत-रूस के रिश्ते में आएगी खटास

क्रैग की सबसे चौंकाने वाली भविष्यवाणियों में एक ये भी है कि ऐतिहासिक रूप से देखें तो भारत की रूस के साथ गहरी दोस्ती रही है, लेकिन अब इसमें बदलाव आना तय है।

Image credits: Wikipedia

चीन के साथ रूस की बढ़ती दोस्ती लाएगी दरार

क्रैग के मुताबिक, जैसे-जैसे रूस चीन के साथ संबंधों को मजबूत कर रहा है, वैसे ही भारत अमेरिका-ब्रिटेन से दोस्ती बढ़ा रहा है। भारत हथियारों के लिए वैकल्पिक स्रोतों की तलाश कर रहा है।

Image credits: Wikipedia

भारत खत्म कर लेगा रूस के साथ अपने रिश्ते

क्रैग के मुताबिक, एक समय आएगा जब भारत रूस के साथ अपने रिश्ते खत्म कर लेगा। क्योंकि रूस और चीन के बीच बढ़ती दोस्ती भारत के हितों के खिलाफ है। भारत US-ब्रिटेन से हथियार खरीदेगा।

Image credits: Wikipedia

रूस के साथ चीन-पाकिस्तान के गठजोड़ से बढ़ेगा तनाव

2024 में रूस के चीन और पाकिस्तान के साथ जुड़ने से भारत-रूस के बीच रिश्तों में तनाव बढ़ेगा। पाकिस्तान को लेकर भारत का चीन और रूस से टकराव होगा। ये एक बड़ी राजनीतिक बहस को जन्म देगा।

Image credits: Social media

पाकिस्तान में आएगी भारी बाढ़

क्रैग के मुताबिक, 2024 में पाकिस्तान में भारी बाढ़ की आशंका है। पड़ोसी पाकिस्तान पर टूटने वाले कुदरत के इस कहर में भारत उसकी दिल खोलकर मानवीय मदद करेगा।

Image credits: Getty

भारत में दिखेंगे कई नए इनोवेशन

भारत जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करते हुए ऊर्जा उत्पादन के नए विकल्प तलाश रहा है। सौर ऊर्जा में भारत नए इनोवेशन करेगा, जिससे तेल पर निर्भरता घटेगी। भारत IT में भी बड़े काम करेगा।

Image credits: Getty

2024 में फिर प्रधानमंत्री बनेंगे PM मोदी

क्रैग के मुताबिक, मोदी एक बार फिर भारत का नेतृत्व करेंगे। वे भारत सरकार को आधुनिक बनाने के साथ पुलिस बल में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए कई कदम उठाएंगे।

Image credits: Wikipedia