भारत को मिला F-35 फाइटर जेट तो थर-थर कांपेंगे दुश्मन, जानें खूबियां
World news Feb 14 2025
Author: Ganesh Mishra Image Credits:X-@thef35
Hindi
भारत को मिल सकते हैं फाइटर जेट F-35
पीएम मोदी ने अमेरिकी दौरे पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। इस दौरान ट्रंप ने अपने बेहतरीन फाइटर जेट F-35 को भारत को देने का प्रस्ताव रखा।
Image credits: X-@thef35
Hindi
क्या हैं अमेरिकी फाइटर प्लेन F-35 की खूबियां
हालांकि, इस पर अभी फाइनल डील नहीं हुई है। लेकिन अगर ये जेट्स भारत को मिलते हैं तो उसकी सैन्य ताकत कई गुना बढ़ जाएगी। जानते हैं अमेरिकी F-35 की खूबियां।
Image credits: X-@thef35
Hindi
किसी भी मौसम में उड़ान भरने में सक्षम
अमेरिका के F-35 को दुनिया के सबसे खतरनाक स्टेल्थ फाइटर जेट में गिना जाता है। ये किसी भी मौसम में उड़ान भरने वाला स्टेल्थ मल्टीरोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है।
Image credits: X-@thef35
Hindi
एक साथ कई मिशन को अंजाम दे सकता है F-35
F-35 फाइटर जेट को खासतौर पर एयरसुपीरियरिटी और स्ट्राइक मिशन के लिए बनाया गया है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर, जासूसी और सर्विलांस जैसे मिशन को भी पूरा करने की क्षमता है।
Image credits: X-@thef35
Hindi
F-35 के तीन वैरिएंट
F-35 के तीन वैरिएंट मौजूद हैं। इनमें कन्वेंशनल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग यानी F-35A के अलावा शॉर्ट टेक-ऑफ एंड वर्टिकल लैंडिंग यानी F-35B और कैरियर बैस्ड यानी F-35C हैं।
Image credits: X-@thef35
Hindi
कितनी है F-35 की स्पीड
F-35 की मैक्सिमम स्पीड 1976 KM/घंटा है। ये अधिकतम 50 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकता है। इसमें 4 बैरल वाली 25 मिमी की रोटरी कैनन लगी है, जो एक मिनट में 180 गोलियां दागने में सक्षम है।
Image credits: X-@thef35
Hindi
लॉकहीड मार्टिन बनाती है F-35 फाइटर जेट्स
F-35 फाइटर जेट की लंबाई 51.4 फीट, विंगस्पैन 35 फीट और ऊंचाई 14.4 फीट है। इसे अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने बनाया है।
Image credits: X-F-35 Lightning II
Hindi
कितनी है F-35 की कीमत
F-35 फाइटर जेट्स के तीनों वैरिएंट की कीमत 80 से 150 मिलियन डॉलर है। यानी रुपए में इनकी कीमत 696 से 1305 करोड़ रुपए के बीच है।