World news

कतर में Petrol कोल्ड्रिंक से 3 गुना सस्ता, इस चीज में हमसे 466 गुना कम

Image credits: Getty

जानें कतर में कितनी है पेट्रोल की कीमत

कतर (Qatar) में पेट्रोल की कीमत कोल्ड्रिंक की एक बोतल से 3 गुना सस्ती है। कतर में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत जहां 30 रुपए है, वहीं एक लीटर कोल्ड्रिंक की बोतल 92 रुपए में आती है।

Image credits: Getty

आबादी में भारत से 466 गुना छोटा है Qatar

कतर की कुल आबादी करीब 30 लाख है। इनमें 10% ही कतर के मूल निवासी हैं। कतर में करीब एक चौथाई आबादी (25%) भारतीयों की है। दोहा, कतर की राजधानी है, जो कभी मछली पकड़ने वालो का गांव था।

Image credits: Getty

कतर का हर तीसरा आदमी करोड़पति

कतर का हर तीसरा आदमी करोड़पति है। इसकी सबसे बड़ी वजह यहां तेल के कुएं हैं। अमीर होने की वजह से यहां के लोकल लोग ज्यादा काम नहीं करते और अपने घरों में भी सर्वेंट रखते हैं। 

Image credits: Getty

क्षेत्रफल में दुनिया का 158वां बड़ा देश है कतर

कतर (Qatar) के क्षेत्रफल की बात करें तो ये बहुत ही छोटा देश है। इसका कुल एरिया 11,581 वर्ग किलोमीटर है। एरिया के हिसाब से यह दुनिया का 158वां सबसे बड़ा देश है।

Image credits: Getty

कतर में लोगों को नहीं देना पड़ता कोई TAX

कतर (Qatar) में किसी भी तरह का टैक्स नहीं लिया जाता है। इस देश की सरकार की कमाई का मुख्य जरिया तेल है। तेल से इतनी कमाई होती है कि इन्हें जनता से टैक्स की जरूरत ही नहीं पड़ती।

Image credits: Wikipedia

पेट्रोल से कई गुना महंगी मिलती है सब्जी

कतर में ज्यादातर रेत ही रेत है। इसलिए यहां खेती नहीं होती। यहां खाने-पीने की दूसरी चीजों के साथ ही सब्जियां भी बाहर से आती हैं, जिसके चलते सब्जी पेट्रोल से कई गुना महंगी है।

Image credits: Getty

बिना बुर्के के घर से बाहर नहीं निकल सकती औरतें

कतर (Qatar) एक इस्लामिक मुल्क है, इसलिए यहां शरिया कानून चलता है। इसके मुताबिक, मुसलमानों के लिए घर में शराब रखना, पीना अपराध है। औरतें बिना बुर्के के घर से बाहर नहीं निकल सकतीं।

Image credits: Getty

कतर में आज भी चलती है राजशाही

कतर में राजशाही चलती है। कतर का शासक परिवार 1868 से सत्ता में है। 1868 में मोहम्मद बिन थानी ने अंग्रेजों के साथ एक संधि की थी। वहां के शेख तमीम बिन हमद अल थानी कतर के राजा हैं।

Image credits: Wikipedia

कतर में इस एक चीज को तरस जाएंगे

खोर अल अदैद कतर में एकमात्र ऐसी जगह है, जहां समुद्र रेगिस्तान से मिलता है। इस क्षेत्र को 2007 में नेचर रिजर्वायर घोषित किया गया था। कतर दुनिया का चौथा देश है, जहां जंगल नहीं हैं। 

Image credits: Wikipedia

माचोबोस कतर की नेशनल डिश

माचोबोस कतर की नेशनल डिश है। यह चावल, मांस, प्याज और टमाटर से बना व्यंजन मसालों के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है। कतर में किसी धर्म या जाति का अपमान करने पर 7 साल की सजा है।

Image credits: Social media